Kia Sorento भारत में लॉन्च, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; डीजल और हाइब्रिड के साथ AWD का विकल्प
Kia Sorento भारत में ₹27.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है. यह SUV डीजल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन के साथ AWD विकल्प में आती है. इसमें प्रीमियम फीचर्स, बड़ा केबिन और आधुनिक टेक्नोलॉजी दी गई है.
Highlights
- Kia Sorento भारत में ₹27.99 लाख कीमत पर लॉन्च हुई
- SUV में डीजल, हाइब्रिड और AWD विकल्प मिलेंगे ग्राहकों को
- Sorento में प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी दी गई है
Kia India ने अपनी नई फ्लैगशिप SUV Sorento को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹27.99 लाख रखी गई है. Sorento को कंपनी ने Seltos से ऊपर रखा है और यह Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron जैसी SUVs को टक्कर देगी.
पहली बार Kia की इस SUV में हाइब्रिड और AWD
Kia Sorento की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरट्रेन है. भारत में इसे डीजल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है. हाइब्रिड मॉडल में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है. दोनों की संयुक्त पावर 238 hp है और टॉर्क 265 Nm है. इस पावरट्रेन के साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प दिया गया है.
Sorento भारत में Kia की पहली ऐसी SUV है, जिसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन और AWD का कॉम्बिनेशन मिलता है. कंपनी ने इससे पहले ही SUV में AWD और हाइब्रिड तकनीक की पुष्टि की थी.
बड़ी और प्रीमियम SUV है Sorento
नई Sorento की लंबाई 4,815 mm, चौड़ाई 1,900 mm और व्हीलबेस 2,815 mm है. इसका डिजाइन काफी बॉक्सी और प्रीमियम रखा गया है. इसमें वर्टिकल LED हेडलैंप और DRLs के साथ Kia की सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल मिलती है. SUV को कुल आठ कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
फीचर्स में भी काफी आगे
Kia Sorento के केबिन में 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है. ऊंचे वेरिएंट में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Kia Connect 2.0, OTA अपडेट, डिजिटल की, हेड-अप डिस्प्ले और Gen AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
SUV में वेंटिलेटेड सीट्स और Bose ऑडियो सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं. इस तरह Kia ने Sorento को सिर्फ बड़ी SUV नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी और आराम के मामले में भी प्रीमियम मॉडल के तौर पर पेश किया है.
Fortuner से सीधी टक्कर
₹27.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ Sorento प्रीमियम SUV सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है. डीजल, हाइब्रिड और AWD जैसे विकल्प इसे अलग पहचान देते हैं. अब देखना होगा कि भारतीय बाजार में Sorento Toyota Fortuner और अन्य प्रतिद्वंद्वी SUVs को कितनी कड़ी टक्कर दे पाती है.
यह भी पढ़ें- 2001 में लॉन्च हुई थी ये बाइक, आज 2 करोड़ से ज्यादा लोग बन चुके हैं दीवाने
Latest Stories
2001 में लॉन्च हुई थी ये बाइक, आज 2 करोड़ से ज्यादा लोग बन चुके हैं दीवाने
हैकर्स से एक कदम आगे रहना जरूरी, मारुति सुजुकी CEO ने ऑटो इंडस्ट्री को किया सतर्क
EV सेगमेंट में Tata की जबरदस्त मांग, 6 महीने में 3 गुना बढ़ी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बुकिंग
