Mahindra Scorpio N Facelift: पैनोरमिक सनरूफ और 540 डिग्री कैमरा, नए फीचर्स के साथ आई ये SUV
Mahindra ने Scorpio N Facelift को 13.69 लाख की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) पर लॉन्च कर दिया है. इस एसयूवी के फेसलिफ्ट अवतार को कई नए फीचर्स के साथ लाया गया है, इसके अलावा इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी कई वेरिएंट्स में अपग्रेड किया गया है लेकिन इंजन पहले जैसा ही है.
Highlights
- महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का फेसलिफ्ट अवतार 13.69 लाख में लॉन्च.
- पैनोरमिक सनरूफ और 540 डिग्री कैमरा को किया शामिल.
- इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव.
Mahindra ने Scorpio N Facelift को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है, इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट अवतार को पैनोरमिक सनरूफ, बड़े डिस्प्ले, 540 डिग्री कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स के साथ उतारा गया है. कंपनी ने इस SUV के पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन्स में कोई बदलाव नहीं किया है. इस एसयूवी में आप लोगों को अब R18 डायमंड कट एलॉय व्हील्स मिलेंगे.
Mahindra Scorpio N Facelift Features
इस एसयूवी के नए फीचर्स की लिस्ट में फ्रंट रो के लिए 65 वॉट यूएसबी टाइप सी फास्ट-चार्जिंग पोर्ट और एक एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स डिस्प्ले भी शामिल है जो इंजन परफॉर्मेंस, रोल और पिच, कंपास और अल्टीमीटर और G-फोर्स रीडिंग दिखाता है. पैनोरमिक सनरूफ को टॉप Z8L वेरिएंट में शामिल किया गया है. इसके अलावा Z8L वेरिएंट में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 540 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा भी मिलता है.
मिड और इससे ऊपर के सभी वेरिएंट्स के इंफोटेनमेंट सेटअप को भी अपग्रेड किया गया है. डैशबोर्ड में अब फिजिकल बटन के साथ 12.29 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को नए 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से रिप्लेस किया गया है. Z8T और इससे ऊपर के वेरिएंट में अब 17 इंच के बजाय 18 इंच के डायमंड-कट एलॉय व्हील दिए गए हैं.
इंजन डिटेल्स
महिंद्रा स्कॉर्पियो N के इंजन लाइनप में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है, पेट्रोल ऑप्शन 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ मिलेगा जबकि डीजल 2.2 लीटर यूनिट के साथ, दोनों मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में 2WD और 4WD ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं.
Mahindra Scorpio N Facelift Price
महिंद्रा की इस एसयूवी के फेसलिफ्ट अवतार के बेस वेरिएंट की कीमत 13 लाख 69 हजार रुपए (एक्स शोरूम) है, ये कीमत इस गाड़ी के Z2 पेट्रोल (मैनुअल) वेरिएंट की है. वहीं, अगर आप इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 25 लाख 49 हजार (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे, ये दाम इस गाड़ी के Z8L ADAS 7 सीटर डीजल 4WD ऑटोमैटिक वेरिएंट का है.
ये भी पढ़ें- Kia Sorento Hybrid होगी 4 सितंबर को लॉन्च! Fortuner-Majestor को देगी टक्कर!
Latest Stories
Kia Sorento Hybrid होगी 4 सितंबर को लॉन्च! Fortuner-Majestor को देगी टक्कर!
Kia Sorento Hybrid: आने वाली है किआ की ये नई कार, लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग
EV खरीदने वालों की पहली पसंद बनी TVS! जुलाई के आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप
