Maruti Brezza 2026 Facelift में नहीं मिलते ये 5 धांसू फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें
Maruti Brezza 2026 Facelift खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको इस एसयूवी के बारे में सबकुछ पता होना चाहिए. हम आज आपको उन पांच फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं जो आपको ब्रेजा के फेसलिफ्ट अवतार में देखने को नहीं मिलेंगे.
Highlights
- Brezza Facelift में नहीं है कई काम के फीचर्स.
- ब्रेजा में नहीं है सेफ्टी से जुड़े कई फीचर्स
- इस एसयूवी में नहीं मिलेगा प्रीमियम ऑडियो सिस्टम.
Maruti Suzuki ने हाल ही में Brezza Facelift को नए टर्बो पेट्रोल इंजन, नए लुक और नए फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए उतारा है. बेशक, मारुति ने ब्रेजा के फेसलिफ्ट अवतार में कई नए फीचर्स जोड़े हैं जो आपके बहुत काम आएंगे लेकिन अब भी 5 ऐसे फीचर्स हैं जो इस एसयूवी में आपको नहीं मिलेंगे. ये वो पांच फीचर्स हैं जिनकी कमी आपको इस गाड़ी में खल सकती है, अगर आप भी ब्रेजा फेसलिफ्ट को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले इन फीचर्स के बारे में भी जान लीजिए जो इस गाड़ी में नहीं हैं.
डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
भले ही ब्रेजा अपडेट हो गई है लेकिन अब भी इस एसयूवी में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले को शामिल नहीं किया गया है, अगर ये फीचर मिलचा है तो केबिन एक्सपीरियंस और भी ज्यादा बेहतर हो सकता था जैसा कि इस गाड़ी के कई कॉम्पिटिटर्स में देखने को मिलता है. ये फीचर Victoris और Grand Vitara में भी है तो उम्मीद थी कि कंपनी इसे ब्रेजा के फेसलिफ्ट में भी शामिल करेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
प्रीमियम ऑडियो सिस्टम की कमी
कार देखो के मुताबिक, ब्रेजा के फेसलिफ्ट अवतार में 6 स्पीकर वाला ARKAMYS साउंड सिस्टम दिया गया है जबकि इस एसयूवी के कॉम्पिटिटर्स मॉडल्स में JBL, Bose और Harman Kardon साउंड सिस्टम मिलते हैं जो बढ़िया साउंड एक्सपीरियंस देते हैं.
Level 2 ADAS
नई मारुति ब्रेजा की एक अच्छी बात यह है कि इसमें ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग (BSW), रियर क्रॉस ट्रैफ़िक अलर्ट (RCTA) और सेफ़ एग्ज़िट वार्निंग (SEW) जैसे कुछ लेवल 1 ADAS फ़ंक्शन जोड़े गए हैं. लेकिन, कॉम्पिटिटर्स मॉडल्स कॉम्पिटिटर्स लेवल 2 ADAS ऑफर करती हैं जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW), अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल (ACC), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और लेन कीप असिस्ट (LKA) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट एक प्रिसाइस सेटिंग पर सीट को सेट करने में भी मदद करती है, कुल मिलाकर ये फीचर ड्राइवर के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों में दिया जाता है. लेकिन ये फीचर भी ब्रेजा में आपको देखने को नहीं मिलेगा.
रियर विंडो सनशेड
इस लिस्ट में सबसे आखिरी फीचर जिसकी कमी खल सकती है वो है रियर विंडो सनशेड, ये फीचर आजकल कई गाड़ियों में दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Mahindra Scorpio N Facelift: पैनोरमिक सनरूफ और 540 डिग्री कैमरा, नए फीचर्स के साथ आई ये SUV
Latest Stories
Mahindra Scorpio N Facelift: पैनोरमिक सनरूफ और 540 डिग्री कैमरा, नए फीचर्स के साथ आई ये SUV
Kia Sorento Hybrid होगी 4 सितंबर को लॉन्च! Fortuner-Majestor को देगी टक्कर!
Kia Sorento Hybrid: आने वाली है किआ की ये नई कार, लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग
