Nissan Gravite vs Renault Triber: एक जैसी कीमत और डिजाइन, जानें कौन सी 7 सीटर आपके लिए होगी बेहतर
निसान ने 2026 ग्रेवाइट लॉन्च की है जो रेनो ट्राइबर पर आधारित किफायती 7-सीटर एमपीवी है. दोनों में समान इंजन, फीचर्स और सेफ्टी मिलती है. फर्क डिजाइन और AMT उपलब्धता में है. ग्रेवाइट बोल्ड लुक और ज्यादा वेरिएंट विकल्प देती है, जबकि ट्राइबर सस्ती और भरोसेमंद फैमिली कार विकल्प बनी रहती है.
निसान ने अपनी किफायती 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में अपनी नई 2026 Nissan Gravite लॉन्च कर दी है. यह मॉडल मैकेनिकल तौर पर Renault Triber पर आधारित है लेकिन अलग एक्सटीरियर और इंटीरियर स्टाइलिंग के जरिए खुद को अलग पहचान देने की कोशिश करता है. दोनों एमपीवी कीमत, फीचर्स और इंजन के मामले में लगभग समान हैं. आइये जानते हैं कि दोनों कारों में कौन सी चीजें अलग हैं?
एक्सटीरियर में क्या अलग
दोनों कारों का बॉडी स्ट्रक्चर और सिल्हूट एक जैसा है. हालांकि ग्रेवाइट में पियानो ब्लैक हनीकॉम्ब ग्रिल, बोनट पर ‘GRAVITE’ बैजिंग और सी-शेप सिल्वर एक्सेंट इसे ज्यादा बोल्ड लुक देते हैं. वहीं ट्राइबर का डिजाइन ज्यादा सिंपल और फैमिली-फोकस्ड नजर आता है. पीछे की तरफ दोनों में रैपअराउंड टेललाइट्स मिलती हैं लेकिन ग्रेवाइट में क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी लाइट्स और अलग स्किड प्लेट डिजाइन दिया गया है.
इंटीरियर और फीचर्स
ग्रेवाइट में ब्लैक-बेज ड्यूल टोन थीम और लेदरेट सीट्स मिलती हैं जबकि ट्राइबर में फ्लोटिंग टचस्क्रीन के साथ ज्यादा प्रीमियम फील दी गई है. दोनों में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, वायरलेस चार्जर और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं.
इंजन और कीमत
दोनों एमपीवी में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (72PS, 96Nm) दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स विकल्प के साथ आते हैं. ग्रेवाइट की कीमत 5.65 लाख से 8.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है जबकि ट्राइबर की कीमत 5.76 लाख से 8.60 लाख रुपये है. खास बात यह है कि ग्रेवाइट में मिड-वेरिएंट में भी AMT विकल्प मिलता है.
जो लोग ज्यादा बोल्ड डिजाइन और AMT की ज्यादा उपलब्धता चाहते हैं उनके लिए ग्रेवाइट बेहतर विकल्प हो सकती है. वहीं, ब्रांड भरोसा और सिंपल लुक पसंद है तो ट्राइबर की तरफ जा सकते हैं. दोनों ही कारें 10 लाख रुपये से कम में बेहतरीन 7-सीटर विकल्प हो सकती हैं.
Nissan Gravite vs Renault Triber
| एलिमेंट | Nissan Gravite | Renault Triber |
|---|---|---|
| डिजाइन | बोल्ड ग्रिल, C-शेप एक्सेंट | सिंपल और क्लीन लुक |
| इंटीरियर | ब्लैक-बेज थीम | फ्लोटिंग टचस्क्रीन |
| इंजन | 1.0L पेट्रोल (72PS) | 1.0L पेट्रोल (72PS) |
| ट्रांसमिशन | MT और मिड वेरिएंट में AMT | AMT सिर्फ टॉप वेरिएंट |
| कीमत | ₹5.65–8.93 लाख | ₹5.76–8.60 लाख |
इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki ने लॉन्च की e Vitara, कीमत ₹10.99 लाख से शुरू, बैटरी के लिए देनी होगी ₹3.99 किमी की EMI
