टोयोटा ने पेश किया फरवरी 2026 ऑफर; ग्लान्जा, हाईराइडर समेत इन कारों पर मिल रही भारी छूट

Toyota ने फरवरी 2026 में Glanza, Hyryder, Taisor, Hilux और Camry पर एक्सचेंज, लॉयल्टी बोनस और कैश डिस्काउंट जैसे कस्टमर बेनिफिट्स पेश किए हैं. Hilux पर 1.10 लाख रुपये और Hyryder पर 80,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. ऑफर ओनरशिप वैल्यू बढ़ाने पर केंद्रित हैं और शहर व डीलरशिप के अनुसार अलग हो सकते हैं.

टोयोटा Image Credit: money9

Toyota Kirloskar Motor ने फरवरी 2026 के लिए अपनी चुनिंदा कारों पर खास कस्टमर बेनिफिट्स का ऐलान किया है. कंपनी ने Glanza, Urban Cruiser Hyryder, Taisor, Hilux और Camry जैसे मॉडलों पर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी ऑफर और एक्सेसरी पैकेज जैसी सुविधाएं पेश की हैं. ये ऑफर भारी कैश डिस्काउंट के बजाय ओनरशिप वैल्यू बढ़ाने पर फोकस करने वाले हैं.

Hulux पर कितनी छूट

कंपनी के मुताबिक इन ऑफर्स की उपलब्धता शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. फरवरी में Hilux पर कुल लाभ 1.10 लाख रुपये तक और Hyryder पर करीब 80,000 रुपये तक मिल सकता है.

Glanza और Hyryder

Toyota Glanza पर S, G और V वेरिएंट्स में कुल 44,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, मौजूदा ग्राहकों के लिए लॉयल्टी बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं. यह प्रीमियम हैचबैक खासतौर पर शहरों और पहली बार कार खरीदने वालों के बीच लोकप्रिय है.

Urban Cruiser Hyryder के हाइब्रिड, पेट्रोल और CNG वर्जन पर कुल लाभ 80,000 रुपये तक पहुंच सकता है. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज इंसेंटिव, वेलकम बोनस और एक्सेसरी किट शामिल हैं. हाइब्रिड वेरिएंट ज्यादा माइलेज चाहने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है.

Taisor पर क्या ऑफर

Toyota Taisor कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर सेगमेंट में Maruti Fronx और Tata Punch को टक्कर देती है. फरवरी ऑफर्स में एक्सचेंज और लॉयल्टी स्कीम के साथ टर्बो वेरिएंट्स पर करीब 25,000 रुपये तक के कैश डिस्काउंट मिल रहे हैं जो युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं.

Hilux पर सबसे अधिक छूट

Toyota Hilux पिकअप पर कुल 1.10 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं, जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट शामिल हैं. यह ऑफर इसे Isuzu V-Cross जैसी प्रतिद्वंद्वी गाड़ियों के मुकाबले और प्रतिस्पर्धी बनाता है.

वहीं प्रीमियम सेडान Camry पर लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफर्स के साथ एक्सेसरी पैकेज दिए जा रहे हैं. कंपनी का कहना है कि इन ऑफर्स का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और लंबी अवधि का लाभ देना है.

इसे भी पढ़ें: लग्जरी SUV सेगमेंट में BMW की दमदार एंट्री, लॉन्च हुई X3 30 xDrive M Sport Pro; 6.3 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार