Nissan Tekton भारत में लॉन्च, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर; जानें कीमत और फीचर्स

Nissan ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton लॉन्च कर दी है. इस SUV में ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू होगी.

निसान टेक्टॉन

Nissan Tekton SUV: भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. Nissan ने अपनी नई Tekton SUV लॉन्च कर दी है, जो नए डिजाइन, दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आई है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और 20 जुलाई से इसकी डिलीवरी भी शुरू होगी.

डिजाइन में क्या है खास?

Nissan Tekton का डिजाइन Renault Duster से अलग रखा गया है. इसमें नई फ्रंट ग्रिल, LED हेडलैंप, C-शेप डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL), 18-इंच अलॉय व्हील और नया LED टेललैंप डिजाइन मिलता है. SUV की लंबाई 4,348 मिमी, चौड़ाई 1,815 मिमी, ऊंचाई 1,674 मिमी, व्हीलबेस 2,657 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 212 मिमी और बूट स्पेस 518 लीटर है.

कितनी है कीमत और कितने हैं वेरिएंट?

Nissan Tekton की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 18.59 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने इसे Visia, Visia+, Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna+ समेत छह वेरिएंट में पेश किया है. इसकी कीमतें Renault Duster के बराबर रखी गई हैं.

दो टर्बो-पेट्रोल इंजन का मिलेगा विकल्प?

SUV में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन दिए गए हैं. पहला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 100hp की पावर और 166Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.

दूसरा 1.3-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 163hp की पावर और 280Nm का टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) दोनों विकल्प मिलते हैं.

माइलेज और परफॉर्मेंस कैसी है?

कंपनी के मुताबिक, 1.0-लीटर इंजन वाला मॉडल 19.4 kmpl तक का माइलेज देता है और 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 12.46 सेकेंड में पकड़ लेता है. वहीं, 1.3-लीटर मैनुअल वर्जन 17.8 kmpl का माइलेज देता है और 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 9.51 सेकेंड में हासिल करता है.

फीचर्स की लंबी लिस्ट?

SUV के टॉप वेरिएंट में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड टेलगेट, 6-वे एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें तथा लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है.

सेफ्टी फीचर्स में भी दमदार?

Nissan Tekton में 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. Renault Duster पर आधारित होने की वजह से इसे 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है. कंपनी का दावा है कि यह Global NCAP में भी 5-स्टार रेटिंग हासिल करने में सक्षम है.

किन SUV से होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में Nissan Tekton का मुकाबला Renault Duster, Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Honda Elevate, Volkswagen Taigun और Skoda Kushaq जैसी मिड-साइज SUVs से होगा.

इसे भी पढ़ें- TCS में फिर हुई बंपर हायरिंग, पहली तिमाही में जुड़े 9279 नए कर्मचारी; AI पर भी बढ़ाया फोकस