6.49 लाख में इलेक्ट्रिक SUV! 468KM रेंज और 15 मिनट चार्जिंग के साथ Tata Punch EV facelift लॉन्च, मिलेगी 6 एयरबैग की सेफ्टी
Tata Motors ने अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Tata Punch EV को नए फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च कर दिया है. इस अपडेट के साथ कार को नया डिजाइन, बेहतर फीचर्स और अपग्रेडेड बैटरी ऑप्शन मिला है. नई Punch EV पहले से ज्यादा स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लैस हो गई है. साथ ही इसकी रेंज और चार्जिंग स्पीड में भी सुधार किया गया है.
Tata Punch EV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए कंपनियां लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं. Tata Motors इस सेगमेंट में पहले से मजबूत पकड़ बनाए हुए है और अब कंपनी ने अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Tata Punch EV को नए फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च कर दिया है. इस अपडेट के साथ कार को नया डिजाइन, बेहतर फीचर्स और अपग्रेडेड बैटरी ऑप्शन मिला है. नई Punch EV पहले से ज्यादा स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से लैस हो गई है. साथ ही इसकी रेंज और चार्जिंग स्पीड में भी सुधार किया गया है. आइए जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक SUV की कीमत और खास बातें.
कीमत और खासियत
Tata Motors ने नई Punch EV Facelift को 9.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इसका टॉप वेरिएंट 12.59 लाख रुपये तक जाता है. कंपनी ने इसे BaaS यानी बैटरी रेंटल प्लान के साथ भी लॉन्च किया है, जिसमें कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है. इस प्लान में ग्राहक को बैटरी अलग से किराए पर लेनी होती है और इसके लिए करीब 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा.
इससे कार की शुरुआती कीमत कम हो जाती है. यह कार MR और LR जैसे अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है. नए मॉडल में डिजाइन अपडेट, ज्यादा फीचर्स और बेहतर बैटरी मिलने की संभावना है. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहक इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक कर सकते हैं.
बैटरी और रेंज में बड़ा अपडेट
नई Punch EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. एक 30kWh और दूसरा 40kWh. 40kWh बैटरी इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी है. कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर 468 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. हालांकि असल में यह करीब 335 से 355 किलोमीटर तक चल सकती है. फास्ट चार्जिंग के जरिए 15 मिनट में 135 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है.
वहीं DC फास्ट चार्जर से 0 से 80 प्रतिशत चार्ज सिर्फ 26 मिनट में हो जाता है. कंपनी इस कार की बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दे रही है, जो इस सेगमेंट में पहली बार है. Punch EV तीन तरह के चार्जर को सपोर्ट करती है. इसमें DC फास्ट चार्जर, वॉलबॉक्स चार्जर और होम चार्जर शामिल हैं.
डिजाइन और एक्सटीरियर में बदलाव
नई Punch EV के लुक में भी बदलाव किया गया है. इसमें नया फ्रंट बंपर और क्लीन डिजाइन दिया गया है. अब इसमें बंद ग्रिल मिलती है. Y शेप LED DRL और चार्जिंग पोर्ट को नए तरीके से लगाया गया है. नई 16 इंच की अलॉय व्हील्स और नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स दी गई हैं. इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 195 mm है और यह पानी में 450 mm तक चल सकती है.
इंटीरियर और फीचर्स
कार के अंदर ड्यूल टोन डिजाइन दिया गया है. टॉप वेरिएंट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले मिलता है. इसमें वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट, एम्बिएंट लाइट, 360 डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: Gaudium IVF IPO Day 1: रिटेल निवेशकों की लगी कतार, एंकर निवेशक पहले ही लगा चुके हैं दांव, GMP लुढ़का
