Honda से Yamaha तक, खरीदने से पहले जान लें टॉप 5 पावरफुल स्कूटर की पूरी डिटेल, जानें कौन देता है सबसे ज्यादा ताकत
देश में स्कूटर बाजार तेजी से बदल रहा है और अब कई कंपनियां ज्यादा पावर वाले स्कूटर पेश कर रही हैं. पहले स्कूटर को केवल रोजाना के सफर के लिए माना जाता था, लेकिन अब इनमें बाइक जैसी ताकत और आधुनिक फीचर भी मिल रहे हैं. Honda X ADV, BMW C 400 GT, Yamaha Aerox 155, Hero Xoom 160 और Aprilia SR 175 जैसे स्कूटर दमदार इंजन और बेहतर स्पीड के साथ आते हैं.
Top powerful scooters: देश में स्कूटर का मार्केट अब केवल रोज के सफर तक सीमित नहीं रहा है. अब कंपनियां ऐसे स्कूटर भी बना रही हैं जो दमदार इंजन और तेज परफॉर्मेंस देते हैं. कई स्कूटर तो अब बाइक जैसी ताकत और फीचर के साथ आ रहे हैं. इन स्कूटर में पावरफुल इंजन, अच्छी स्पीड और आधुनिक फीचर मिलते हैं. भारत में कुछ ऐसे स्कूटर मौजूद हैं जो अपनी ताकत और टेक्नोलॉजी के कारण खास माने जाते हैं. आइए जानते हैं भारत में मिलने वाले पांच सबसे पावरफुल पेट्रोल स्कूटर के बारे में.
Honda X ADV
Honda X ADV देश में बिकने वाला सबसे पावरफुल स्कूटर है. इसमें 745 सीसी का पैरलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है जो 58.6 hp पावर और 69 Nm टॉर्क देता है. इस स्कूटर में 6 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन मिलता है जिससे गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. इसका डिजाइन स्कूटर और एडवेंचर बाइक का लगता है. इसमें बड़े पहिए और मजबूत टायर दिए गए हैं. इसकी कीमत करीब 13.5 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
BMW C 400 GT
BMW C 400 GT एक प्रीमियम मैक्सी स्कूटर है जो ताकत और आराम दोनों देता है. इसमें 350 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है जो 34 hp पावर और 35 Nm टॉर्क देता है. कंपनी के अनुसार यह स्कूटर 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 10 सेकंड से कम समय में पकड़ सकता है. इसकी टॉप स्पीड करीब 139 किमी प्रति घंटा है. इसमें 10.25 इंच का TFT डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल और कई आधुनिक फीचर मिलते हैं.
Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160
Yamaha Aerox 155 भारत में काफी लोकप्रिय परफॉर्मेंस स्कूटर है. इसमें 155 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है जो 15 hp पावर और 13.9 Nm टॉर्क देता है. यह स्कूटर हल्का होने के कारण तेज रफ्तार और अच्छा पावर टू वेट रेशियो देता है. वहीं Hero Xoom 160 कंपनी का पहला मैक्सी स्टाइल स्कूटर है. इसमें 156 सीसी का इंजन मिलता है जो 14.8 hp पावर देता है. यह स्कूटर स्मूथ राइड और मजबूत एक्सेलरेशन के लिए जाना जाता है.
ये भी पढ़ें- पुरानी गाड़ी पर बार-बार खर्च कर रहे हैं पैसा? ये 5 संकेत बताते हैं अब बदलने का समय आ गया
Aprilia SR 175
Aprilia SR 175 hp e एक स्पोर्टी स्कूटर है जो तेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. इसमें 174.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है जो 13.3 hp पावर और 14 Nm टॉर्क देता है. इस स्कूटर में 14 इंच के पहिए और सिंगल चैनल ABS दिया गया है. इसमें TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर भी मिलते हैं. यह स्कूटर अच्छी स्पीड के साथ अच्छा माइलेज भी देता है.
Latest Stories
पुरानी गाड़ी पर बार-बार खर्च कर रहे हैं पैसा? ये 5 संकेत बताते हैं अब बदलने का समय आ गया
टर्बो इंजन वाली कार चलाते हैं? ये 4 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, हो सकता है बड़ा नुकसान
CNG कार का माइलेज कम हो रहा है? इन आसान टिप्स से बढ़ सकता है एवरेज; जानें डिटेल्स
