Air India कर्मचारियों को झटका, सैलरी बढ़ोतरी टली लेकिन नौकरी पर खतरा नहीं; कर्मचारियों से खर्च कम करने की अपील
Air India ने कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि को फिलहाल एक तिमाही के लिए टाल दिया है. कंपनी ने कर्मचारियों से गैर जरूरी खर्च कम करने और कॉस्ट कंट्रोल पर ध्यान देने को कहा है. एयरलाइन मैनेजमेंट ने साफ किया कि फिलहाल कर्मचारियों की छंटनी की कोई योजना नहीं है. पश्चिम एशिया संकट, एयरस्पेस प्रतिबंध और महंगे जेट फ्यूल के कारण Air India की परिचालन लागत बढ़ी है.
Air India ने कर्मचारियों के वार्षिक वेतन वृद्धि को फिलहाल एक तिमाही के लिए टालने का फैसला किया है. एयरलाइन मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से गैर जरूरी खर्चों को रोकने और लागत कम करने पर फोकस करने को कहा है. कंपनी के CEO Campbell Wilson ने कहा कि मौजूदा समय एयरलाइन इंडस्ट्री के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि फिलहाल कर्मचारियों की छंटनी की कोई योजना नहीं है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और महंगे जेट फ्यूल के कारण एयरलाइन की लागत लगातार बढ़ रही है. Air India इस समय बड़े ट्रांसफॉर्मेशन प्लान पर भी काम कर रही है.
वेतन वृद्धि को एक तिमाही के लिए टाला
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को बताया कि वार्षिक वेतन वृद्धि को कम से कम एक तिमाही के लिए टाल दिया गया है. कंपनी का कहना है कि मौजूदा आर्थिक माहौल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. हालांकि पिछले वित्त वर्ष का Vवेरिएबल पे जारी रहेगा और तय प्रमोशन भी दिए जाएंगे. मैनेजमेंट ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि कंपनी उनके हितों का ध्यान रख रही है. एयरलाइन फिलहाल खर्च कम करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है.
कर्मचारियों की छंटनी नहीं होगी
कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर रविंद्र कुमार ने कर्मचारियों से कहा कि फिलहाल छंटनी की कोई संभावना नहीं है. Air India ने साफ किया कि लागत कम करने के लिए कर्मचारियों की संख्या घटाने की योजना नहीं बनाई गई है. इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. एयरलाइन मैनेजमेंट ने कहा कि मौजूदा चुनौतियों के बावजूद कंपनी अपने कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है. कंपनी का फोकस कारोबार को स्थिर रखने पर है.
CEO ने खर्च कम करने पर दिया जोर
Air India के CEO Campbell Wilson ने कर्मचारियों से गैर जरूरी खर्च रोकने की अपील की. उन्होंने कहा कि कंपनी को इस कठिन समय में हर तरह की फिजूलखर्ची कम करनी होगी. जहां संभव हो वहां खर्चों और रेट्स को दोबारा तय करने को कहा गया है. साथ ही गैर जरूरी निवेश और खर्चों को फिलहाल टालने के निर्देश दिए गए हैं. कंपनी अब कॉस्ट कंट्रोल पर सख्ती से काम कर रही है.
पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी परेशानी
पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर एयरलाइन सेक्टर पर साफ दिख रहा है. Air India को एयरस्पेस प्रतिबंध और महंगे जेट फ्यूल का सामना करना पड़ रहा है. इससे एयरलाइन की आपरेशन कॉस्ट में काफी बढ़ोतरी हुई है. कई रूट्स पर ऑपरेट खर्च पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ गया है.
ट्रांसफॉर्मेशन प्लान के बीच बढ़ी चुनौती
Air India इस समय बड़े बदलाव और विस्तार की योजना पर काम कर रही है. एयरलाइन अपने बेड़े के विस्तार, सेवा सुधार और नेटवर्क मजबूत करने पर फोकस कर रही है. लेकिन बढ़ती लागत और वैश्विक अनिश्चितता कंपनी के लिए चुनौती बन रही है. मैनेजमेंट का कहना है कि मौजूदा हालात के बावजूद कंपनी अपने लंबे समय के लक्ष्यों पर काम जारी रखेगी. आने वाले समय में लागत नियंत्रण कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता रहने वाली है.
Latest Stories
डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, 95.68 पर बंद हुई भारतीय करेंसी
देश में पेट्रोल- डीजल और गैस की नहीं होगी कमी, सरकार के पास 69 दिन का रिजर्व; देखें पूरी डिटेल
सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, 10 ग्राम गोल्ड का भाव इतना बढ़ा, सिल्वर के रेट में इतनी तेजी
