Antilia vs Abode: अंबानी ब्रदर्स में किसके घर में ज्यादा फ्लोर-हेलिपैड-लिफ्ट और स्विमिंग पूल, जानें कितनी दूर रहते हैं दोनों भाई

मुकेश अंबानी का घर ‘एंटीलिया’ पहले से ही दुनिया के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके छोटे भाई अनिल अंबानी का घर ‘एबोड’ भी किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है.

Antilia vs Abode Image Credit: Canva/Money9 live

Antilia vs Abode: भारत के बड़े उद्योगपतियों की लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है. खासकर जब बात मुंबई के आलीशान घरों की हो, तो लोगों की दिलचस्पी और बढ़ जाती है. मुकेश अंबानी का घर ‘एंटीलिया’ पहले से ही दुनिया के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके छोटे भाई अनिल अंबानी का घर ‘एबोड’ भी किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है. हाल ही में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल अंबानी की इस प्रॉपर्टी को अस्थायी रूप से जब्त किया है. इस कार्रवाई के बाद यह घर फिर से चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं इस घर की खासियत और कैसे यह एंटीलिया से अलग है.

ED की कार्रवाई और मामला क्या है

ED ने अनिल अंबानी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने मुंबई के पाली हिल इलाके में स्थित उनके 17 मंजिला घर ‘एबोड’ को अस्थायी रूप से अटैच किया है. यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े मामले में की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस केस में अब तक करीब 15700 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं.

एबोड

अनिल अंबानी का घर ‘एबोड’ मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में बना है. यह 17 मंजिला इमारत है और करीब 66 मीटर ऊंची है. इसका डिजाइन किसी 5 स्टार होटल जैसा बनाया गया है. घर के अंदर बड़े शीशे, सफेद दीवारें और खुली जगहें इसे बेहद खास बनाती हैं. इसका इंटीरियर विदेशी डिजाइनर ने तैयार किया है.

इस घर में कई लग्जरी सुविधाएं हैं. इसमें स्विमिंग पूल, जिम, बड़ा पार्किंग एरिया और छत पर हेलिपैड मौजूद है. इसके अलावा घर में लग्जरी कारों के लिए अलग जगह बनाई गई है. इसमें रोल्स रॉयस, पोर्श, ऑडी और मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़ियां शामिल रही हैं.

अनिल अंबानी का सफर

अनिल अंबानी कभी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल थे. वह एक समय दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे. उनके पास रिलायंस पावर, रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस कम्युनिकेशंस जैसी बड़ी कंपनियां थीं. लेकिन समय के साथ उनके कारोबार में नुकसान हुआ और कर्ज बढ़ता गया. इसके बाद उनकी संपत्ति और प्रभाव दोनों में गिरावट आई.

डिटेलअनिल अंबानी (Abode)मुकेश अंबानी (Antilia)
घर का नामAbodeAntilia
कुल मंजिलें1727
कीमत₹4,000 करोड़ (लगभग)₹15,000 करोड़ (लगभग)
हेलिपैड13
कुल एरिया16,000 वर्ग फीट4,00,000 वर्ग फीट
लिफ्ट9
स्विमिंग पूल17-मंजिला हवेली में एक खुला स्विमिंग पूल है.ओलंपिक साइज के स्विमिंग पूल

एंटीलिया

मुकेश अंबानी का घर ‘एंटीलिया’ मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित है. यह 27 मंजिला इमारत है और करीब 4 लाख स्क्वायर फीट में फैली हुई है. इसकी ऊंचाई करीब 568 फीट है. इसकी खास बात यह है कि हर फ्लोर सामान्य बिल्डिंग से ज्यादा ऊंचा है. एंटीलिया में कई लग्जरी सुविधाएं हैं. इसमें स्विमिंग पूल, स्पा, जिम, स्नो रूम और 50 सीट वाला थिएटर है.

इसके अलावा यहां 168 कारों की पार्किंग की सुविधा है. घर में 9 लिफ्ट भी हैं. यह घर भूकंप के तेज झटकों को भी सह सकता है. एंटीलिया की कीमत करीब 15000 करोड़ रुपये बताई जाती है. यह दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है. मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और उनकी संपत्ति लाखों करोड़ रुपये में है.

जानें एक-दूसरे से कितनी दूर रहते हैं दोनों भाई

मुकेश अंबानी का घर Antilia (अल्टमाउंट रोड) और अनिल अंबानी का घर Abode (पाली हिल) एक-दूसरे से लगभग 14.1 किलोमीटर दूर हैं. कार से एक घर से दूसरे घर जाने में करीब 20 से 25 मिनट का समय लगता है. ये दोनों ही घर मुंबई के बहुत खास और महंगे इलाकों में बने हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रांसफार्मर ऑयल का ये है छुपा रुस्‍तम खिलाड़ी, कंपनी पर नहीं एक रुपये का भी कर्ज, Q3 रिजल्‍ट से मिला बूस्‍ट, शेयर बना रॉकेट

Latest Stories

युद्ध से शेयर बाजार-SIP सब में नुकसान, क्या अमीरों के भी डूब रहे हैं पैसे, जानें अंबानी-अडानी-जिंदल से लेकर दूसरे अरबपतियों का हाल

Gold-Silver Rate Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी ₹1960 हुई महंगी, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

नोएडा प्रोटेस्ट का असर, अब देशभर में मजदूरी बढ़ाने की तैयारी में सरकार, डबल हो सकती है न्यूनतम मजदूरी

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे, जानें कहां पहुंच गई नेटवर्थ

युद्ध से तबाह सऊदी-कतर-खाड़ी देशों का तेल इंफ्रा, $60 बिलियन की चोट, दुनिया में सप्लाई संकट का खतरा

समृद्धि एक्सप्रेसवे की रफ्तार से बढ़ी कमाई, अब तक ₹2,660 करोड़ का टोल कलेक्शन; 1.55 करोड़ गाड़ियों ने किया सफर