रातों-रात 8000 रुपये महंगा हो गया ये फ्यूल, 1.04 लाख रुपये किलोलीटर पहुंच गए दाम, जानें आप पर कैसे होगा असर
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब भारत के विमानन क्षेत्र पर भी साफ दिखने लगा है. नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भारी उछाल आया है. एक ही दिन में करीब रुपये 8,000 प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी से कीमतें 1 लाख के पार पहुंच गई हैं, जिससे हवाई यात्रा महंगी होने की आशंका बढ़ गई है.
ATF Price Rise: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब भारत में भी साफ दिखाई दे रहा है. नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है. ATF की कीमतों में रातों-रात करीब 8,000 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यह कई में शहरों 1 लाख के पार पहुंच गया है.
दिल्ली में 1.04 लाख रुपये के पार पहुंचा ATF
दिल्ली में 31 मार्च 2026 तक ATF की कीमत 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर थी, जो 1 अप्रैल से बढ़कर 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. यानी एक ही दिन में ईंधन करीब ₹8,289 महंगा हो गया.
इन शहरों में भी बढ़ोतरी
नए रेट के अनुसार प्रमुख शहरों में ATF की कीमतें इस प्रकार हैं:
- कोलकाता: ₹1,09,450 प्रति किलोलीटर
- मुंबई: ₹98,247 प्रति किलोलीटर
- चेन्नई: ₹1,09,873 प्रति किलोलीटर
यह भी पढ़ें: अब हवाई यात्रा होगी और महंगी! 115 फीसदी महंगा हुआ ATF; दिल्ली, मुंबई सहित इन शहरों में दिखेगा सीधा असर
पिछले महीनों से जारी है तेजी
अगर पिछले कुछ महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो ATF की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है:
- मार्च 2026 (दिल्ली): ₹96,638
- फरवरी 2026: ₹91,393
- जनवरी 2026: ₹92,323
- दिसंबर 2025: ₹99,676
इससे साफ है कि हालिया उछाल अचानक नहीं बल्कि बढ़ती लागत का हिस्सा है, जिसे वैश्विक परिस्थितियों ने और तेज कर दिया है.
हवाई यात्रियों पर पड़ेगा असर
ATF एयरलाइंस के कुल ऑपरेटिंग खर्च का बड़ा हिस्सा होता है. ऐसे में ईंधन महंगा होने से एयरलाइंस पर लागत का दबाव बढ़ेगा, जिसका असर टिकट कीमतों पर पड़ सकता है. आने वाले दिनों में हवाई यात्रा महंगी होने की आशंका जताई जा रही है.
क्या है वजह?
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. इसी का सीधा असर ATF के दामों पर पड़ा है.
नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ATF की कीमतों में यह भारी बढ़ोतरी न केवल एयरलाइन कंपनियों के लिए चुनौती है, बल्कि आम यात्रियों के बजट पर भी असर डाल सकती है. आने वाले समय में हवाई किराए में बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: 12 दिनों में दूसरी बार महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, 2 रुपये बढ़े दाम; सामान्य पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं
