₹11125 करोड़ का ऑर्डर बुक, सेना से कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही 7% भागा शेयर, पर इंडस्ट्री औसत से हाई है PE रेशियो, रखें नजर
HFCL Ltd मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ती डिमांड के चलते निवेशकों के फोकस में है. कंपनी के पास 11125 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है, जो इसकी ग्रोथ विजिबिलिटी को मजबूत करता है. ऑप्टिकल फाइबर, डेटा सेंटर और डिफेंस सेक्टर में अवसर बढ़ रहे हैं. स्टॉक में हाल में तेजी आई है, लेकिन हाई पीई और कमजोर ROE जोखिम दिखाते हैं.
Smallcap Telecom Stock: टेलीकॉम और केबल सेक्टर में काम करने वाली HFCL Ltd इन दिनों निवेशकों के रडार पर आ गई है. कंपनी के पास 11125 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है, जो इसके भविष्य की ग्रोथ को दिखाता है. ऑप्टिकल फाइबर, डेटा सेंटर और डिफेंस सेक्टर में बढ़ती मांग कंपनी के लिए बड़े मौके बना रही है. आज इसके शेयरों में 7 फीसदी तक उछाल देखने को मिला है. कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मिला- जुला है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह स्टॉक मल्टीबैगर बन सकता है. तो आइये इससे जुड़े आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.
मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी उम्मीदें
कंपनी का कुल ऑर्डर बुक 11125 करोड़ रुपये का है, जो इसके मौजूदा रेवेन्यू का करीब 2.7 गुना है. इतना बड़ा ऑर्डर बुक आने वाले समय में अच्छी कमाई का संकेत देता है. इससे कंपनी के बिजनेस की विजिबिलिटी मजबूत होती है. निवेशकों के लिए यह एक पॉजिटिव संकेत माना जाता है.
ऑप्टिकल फाइबर डिमांड से मिलेगा बूस्ट
दुनिया भर में डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसके लिए ऑप्टिकल फाइबर और OFC की जरूरत भी बढ़ रही है. कंपनी इस सेगमेंट में अपनी क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है. इससे आने वाले समय में रेवेन्यू और मुनाफे में तेजी देखने को मिल सकती है.
कैसा है शेयरों का प्रदर्शन
कंपनी के शेयर में 1 अप्रैल को करीब 7.63 फीसदी की तेजी देखने को मिली है और यह लगभग 73 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 10394 करोड़ रुपये है, जो इसे स्मॉलकैप कैटेगरी में रखता है. इसका पीई रेशियो 169 है, जो इंडस्ट्री के औसत 16 से काफी ज्यादा है. वहीं कंपनी का ROE 0.67 फीसदी है. पांच साल में इसने अपने निवेशकों को 187 फीसदी का रिटर्न है.
ये भी पढ़ें – डिफेंस के धुरंधरों का कमाल! Garden Reach से लेकर Mazagon के स्टॉक्स 19% तक उछले, जानें क्यों आई तूफानी तेजी
कैसा है कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
HFCL के हालिया वित्तीय प्रदर्शन में मिला जुला रुख देखने को मिला है. दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1239 करोड़ रुपये रहा, जो साल दर साल आधार पर 26.2 फीसदी की मजबूत बढ़त दिखाता है. यह बढ़ोतरी बिजनेस में बढ़ती मांग और बेहतर एक्सीक्यूशन को दर्शाती है. हालांकि इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 56 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 28.4 फीसदी घटा है. इससे साफ है कि रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद लागत या मार्जिन दबाव का असर मुनाफे पर पड़ा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
डिफेंस के धुरंधरों का कमाल! Garden Reach से लेकर Mazagon के स्टॉक्स 19% तक उछले, जानें क्यों आई तूफानी तेजी
RBI से राहत मिलते ही ब्रोकिंग शेयरों में तूफानी तेजी, MOFSL से लेकर Angel One और BSE तक चमके स्टॉक, एक दिन में 8% तक चढ़ें
Stock Market Today: जंग खत्म होने की उम्मीद से हरा हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1800 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,900 के पार
