Bank Holiday Alert: 6 से 12 अप्रैल के बीच कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए हॉलिडे का पूरा शेड्यूल

अप्रैल के दूसरे हफ्ते में बैंकिंग से जुड़े काम करने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूरी है. RBI के कैलेंडर के मुताबिक इस हफ्ते बैंक कब बंद रहेंगे और कब खुले, यह जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, ताकि जरूरी काम बिना रुकावट पूरे हो सकें.

अप्रैल 2026 बैंक छुट्टियां, Image Credit: FreePik

अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है. अप्रैल के दूसरे हफ्ते में बैंक खुले रहेंगे या बंद, इसको लेकर अक्सर लोगों में कन्फ्यूजन रहता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच बैंकिंग सेवाओं पर क्या असर रहेगा, इसे समझना जरूरी है ताकि आपके काम में कोई रुकावट न आए.

6 से 12 अप्रैल के बीच बैंक कब बंद रहेंगे?

RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच पूरे देश में सिर्फ नियमित वीकेंड की छुट्टियां रहेंगी. इस दौरान कोई भी अतिरिक्त राष्ट्रीय या क्षेत्रीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है.

4 अप्रैल को शनिवार होने की वजह से और 5 अप्रैल को रविवार होने के कारण सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इसके अलावा बाकी दिनों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

हर महीने कब-कब बंद रहते हैं बैंक?

भारत में बैंक छुट्टियों का एक तय पैटर्न होता है. आम तौर पर सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं. इसके अलावा हर रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं.
राष्ट्रीय छुट्टियां जैसे गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती पर भी सभी बैंक बंद रहते हैं. वहीं, कुछ छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती हैं, जैसे त्योहार या स्थानीय पर्व.

RBI कैसे तय करता है बैंक हॉलिडे?

RBI बैंक छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटता है, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, RTGS हॉलिडे और बैंक अकाउंट क्लोजिंग डे.

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आने वाली छुट्टियों में चेक और प्रॉमिसरी नोट जैसे काम प्रभावित होते हैं. इसलिए इन दिनों बैंक ब्रांच में कामकाज पूरी तरह बंद रहता है.

यह भी पढ़ें: Digital Rupee के नोट कैसे दिखते हैं? देखें 5, 20, 200 के ई-रुपये असली नोट से कितना अलग है

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों के लिए ऑनलाइन सेवाएं जारी रहती हैं. आप UPI, नेट बैंकिंग, फंड ट्रांसफर, ऑनलाइन लोन आवेदन या चेकबुक रिक्वेस्ट जैसे काम आसानी से कर सकते हैं. हालांकि, जो काम बैंक ब्रांच जाकर ही होते हैं, जैसे कैश जमा या अपडेट, वे छुट्टी वाले दिन नहीं हो पाएंगे.

Latest Stories

ईरान-इजरायल संकट से भारत को हो सकता है फायदा, डेटा सेंटर सेक्टर में बढ़ी मांग; 200-500 MW कैपेसिटी शिफ्ट होने के संकेत

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सोने-चांदी में हल्की तेजी के संकेत, RBI पॉलिसी और US डेटा तय करेंगे अगला रुख

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से किसे कितना फायदा? केंद्र और राज्यों के राजस्व का ये है पूरा हिसाब; जानें टॉप पर कौन शामिल

पेट्रोल-डीजल पर लागू हो जाए GST तो कितनी सस्ती हो जाएगी कीमत? आम आदमी को मिल सकती है बड़ी राहत

ऑयल इंडिया ने तोड़ा रिकॉर्ड, राजस्थान के थार में बढ़ाया 70% अधिक तेल प्रोडक्शन; एनर्जी सिक्योरिटी को मिलेगा बूस्ट

फ्यूल प्राइस फ्रीज का असर! OMCs ने रिफाइनर्स पर डाला बोझ, पेट्रोल-डीजल पर बढ़ते नुकसान को बांटने की तैयारी