Bank Holiday: 14 जून को क्या आपका बैंक रहेगा बंद, जानें से पहले चेक कर लें लिस्ट
अगर आप 14 जून 2025 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक जाने से पहले आरबीआई की Holiday List जरूर चेक कर लें. 14 जून को महीने का दूसरा शनिवार है और भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार हर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार बैंकों के लिए अवकाश होता है. इस दिन देशभर में अधिकांश बैंक बंद रहेंगे.
Bank Holiday: अगर आप 14 जून को बैंक जाने की प्लानिंग में हैं तो जाने से पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट को जरूर देख लें. क्योंकि भारत में अलग-अलग राज्यों में बैंक अलग-अलग दिन बंद होते हैं. आरबीआई के निर्देशों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. इस दिन बैंक कस्टमर्स अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर कोई भी बैंकिंग से संबंधित कामकाज नहीं कर सकते हैं. 14 जून को शनिवार है, वो भी महीने का दूसरा, ऐसे में देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
कैसे निपटाएं अपना बैंकिंग काम?
बैंक बंद होने की स्थिति में आप वैसे तो ब्रांच में जाकर काम नहीं कर सकते, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई जैसी डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं 15 जून को दिन रविवार है, इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे. यानी कि बैंक दोबारा सोमवार 16 जून को खुलेंगे.
इसे भी पढ़ें- रेयर अर्थ पर ड्रैगन की फुफकार से EV सेक्टर को बचाने की तैयारी में सरकार, नियमों में मिल सकती है ढील
कौन से काम नहीं हो पाएंगे?
नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, एटीएम, वॉलेट जैसी डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं. यानी कि बैंक बंद होने की स्थिति में आप पैसे भेजने या निकालने जैसे ऑनलाइन काम आराम से कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको चेक जमा करना है, या फिर ड्राफ्ट बनवाना है या अगर आपको बैंक में अपना अकाउंट खोलना है, तो आपका काम नहीं हो पाएगा. ये सभी काम आपकी नजदीकी ब्रांच खुलने के बाद ही हो सकेंगे.
RBI हॉलिडे लिस्ट
आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 27 जून 2025 दिन शुक्रवार को रथ यात्रा के उपलक्ष्य में ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 30 जून 2025 दिन सोमवार को रेमना नी पर्व के उपलक्ष्य में मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- यस बैंक को मिली बड़ी राहत, मूडीज ने बढ़ाई रेटिंग; NPA में भी सुधार
Latest Stories
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में फिर बड़ी गिरावट, 734.61 अरब डॉलर पर आया
Closing Bell: मार्केट में लौटी तेजी, Sensex 879 अंक उछला, Nifty 22500 के पार, ITC और TCS में जोरदार तेजी
Starlink, Jio या OneWeb, कस्टमर खुद चुनेंगे सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी; मोबाइल कांग्रेस में बोले सिंधिया
