Gold Silver Rate Today 11-02-2026: सोना-चांदी में चमक लौटी, MCX पर गोल्ड ₹1,58,436 पर पहुंचा, सिल्वर ₹8000 हुआ महंगा

सोना-चांदी में गिरावट के बाद फिर से तेजी लौटी है, MCX पर गोल्ड ₹1,58,436 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. चांदी में भी तेजी का रुख रहा. ये एक दिन में करीब ₹8,000 महंगी हो गई. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में कमजोरी से कीमती धातुओं की सेफ हेवन डिमांड बढ़ी, जिससे इंटरनेशनल और घरेलू दोनों बाजारों में खरीदारी तेज रही.

gold silver price rally Image Credit: money9 live AI image

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही थी. मगर बुधवार को कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी ने वापसी की. जिससे कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. ग्लोबल संकेत मजबूत रहने और स्पॉट मार्केट में खरीदारी बढ़ने से MCX पर गोल्ड करीब 1 प्रतिशत चढ़ गया. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट और डॉलर के कमजोर होने से कीमती धातुओं की सुरक्षित मांग बढ़ गई. वहीं चांदी की चमक भी लौट आई है. आज ये 8000 रुपये तक महंगा हो गया.

MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना ₹1,600 से ज्यादा उछलकर ₹1,58,436 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट की चांदी 2.6 प्रतिशत बढ़कर ₹2,59,053 प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी. बाद में इसमें और तेजी आई और ये 260,557 रुपये प्रति किलो के हाई पर पहुंच गई. 11 फरवरी को शुरुआती कारोबार में चांदी 8,009 रुपये तक महंगी हो गई.

इंटरनेशनल और रिटेल के हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का असर साफ दिखा. स्पॉट सिल्वर 2.2 प्रतिशत चढ़कर 82.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.5 प्रतिशत बढ़कर 5,049.59 डॉलर प्रति औंस रहा. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी करीब 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

रिटेल में भी सोने-चांदी में तेजी का रुख रहा. 11 फरवरी को बुलियन्‍स वेबसाइट पर 24 कैरेट सोना 1300 रुपये की तेजी के साथ 158,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया. जबकि चांदी 7930 रुपये महंगी होकर 261,220 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.

तेजी के कारण

  • बुलियन बाजार में तेजी की बड़ी वजह अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट रही.
  • दिसंबर रिटेल सेल्स के आंकड़ों से संकेत मिला कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ सकती है.
  • निवेशकों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में ढील दे सकता है.
  • कम यील्ड के माहौल में सोना-चांदी जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स ज्यादा आकर्षक बन रहे हैं.
  • साथ ही डॉलर इंडेक्स 0.15 प्रतिशत गिरकर 96.66 पर आ गया, जिससे अन्य मुद्राओं में खरीदारी करने वालों के लिए सोना-चांदी सस्ता हो गया.
  • अब बाजार की नजर अमेरिकी जॉब्स डेटा और महंगाई के आंकड़ों पर है, जो आगे की चाल तय करेंगे.

Latest Stories

पहलगाम हमले के 1 साल बाद कितना बदला कश्मीर, टूरिज्म पर क्या पड़ा असर? जानें अब तक के आंकड़े

27 अप्रैल से थाईलैंड जाना होगा महंगा, वीजा शुल्क में बढ़ोतरी, ₹1.40 लाख तक हुई फीस, जानें लेटेस्ट चार्ज

₹4000 महंगी हुई चांदी, सोना भी चमका; 24K, 22K और 18K गोल्ड के लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें

₹1 लाख करोड़ का मौका! US टैरिफ रिवर्सल से भारत को हो सकता है बड़ा फायदा, लेकिन शर्तें लागू; समझें पूरा खेल

Gold-Silver Rate: चांदी ₹700 उछली, गोल्ड भी चढ़ा; पश्चिम एशिया टेंशन से बढ़ी सेफ-हेवन की डिमांड

बढ़ रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री पर दबाव, बोतलबंद पानी समेत रोजमर्रा के सामान होंगे महंगे? पश्चिम एशिया तनाव का असर