ICICI ग्रुप का बड़ा दांव! इन 5 शेयरों में लगाए ₹5300 करोड़; लिस्ट में अलग-अलग सेक्टर की हैं कंपनियां
ICICI ग्रुप ने Q4 FY26 में करीब 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए 5 कंपनियों में नई हिस्सेदारी खरीदी. इसमें HAL, Apollo Hospitals, Chennai Petroleum, Vinati Organics और Home First Finance शामिल हैं. यह निवेश डिफेंस, हेल्थकेयर, एनर्जी और फाइनेंशियल सेक्टर में भरोसा दिखाता है, जिससे इन कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं
Q4 FY26 के दौरान ICICI ग्रुप ने करीब 5,300 करोड़ रुपये के फ्रेश निवेश के साथ चुनिंदा कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है. ये निवेश इस बात का संकेत हैं कि ग्रुप को इन कंपनियों के फंडामेंटल और आगे की ग्रोथ पर मजबूत भरोसा है. खास बात यह है कि निवेश डिफेंस, हेल्थकेयर, एनर्जी, केमिकल और फाइनेंशियल सेक्टर में फैला हुआ है. आइए जानते हैं कि ICICI ग्रुप ने ताजा हिस्सेदारी किन शेयरों में खरीदी है.
Hindustan Aeronautics Limited (HAL)
डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी HAL में ICICI ग्रुप ने बड़ा दांव लगाया है. ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड के जरिए कंपनी में 1.3 प्रतिशत की नई हिस्सेदारी खरीदी गई है. इस निवेश की वैल्यू करीब 3,422.1 करोड़ रुपये है, जिसमें 83.47 लाख शेयर शामिल हैं. HAL के शेयर 4,360 रुपये के आसपास बंद हुए, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 0.40 प्रतिशत ऊपर रहे.
Apollo Hospitals Enterprise Limited
हेल्थकेयर सेक्टर की बड़ी कंपनी Apollo Hospitals में भी ICICI ग्रुप ने भरोसा जताया है. ICICI प्रूडेंशियल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड के जरिए 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी गई. इस निवेश की वैल्यू करीब 1,422.3 करोड़ रुपये रही, जिसमें 18.92 लाख शेयर शामिल हैं. शेयर 7,746.10 रुपये पर बंद हुआ, जो 1.21 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है.
Chennai Petroleum Corporation Limited
एनर्जी सेक्टर की कंपनी Chennai Petroleum में ICICI प्रूडेंशियल स्मॉल कैप फंड के जरिए 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी ली गई. इस निवेश की वैल्यू करीब 163.7 करोड़ रुपये है, जिसमें 17.32 लाख शेयर शामिल हैं. शेयर 1,021.10 रुपये पर बंद हुआ, जो 1.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ रहा.
Vinati Organics Limited
स्पेशलिटी केमिकल कंपनी Vinati Organics में ICICI प्रूडेंशियल क्वालिटी फंड ने 1.2 प्रतिशत नई हिस्सेदारी खरीदी. इस निवेश की वैल्यू करीब 145.7 करोड़ रुपये रही, जिसमें 12.05 लाख शेयर शामिल हैं. शेयर 1,285 रुपये पर बंद हुआ, जो 0.74 प्रतिशत ऊपर रहा.
Home First Finance Company India Limited
हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर की कंपनी Home First Finance में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के जरिए 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी ली गई. इस निवेश की वैल्यू करीब 145.9 करोड़ रुपये है, जिसमें 13.34 लाख शेयर शामिल हैं. शेयर 1,180.05 रुपये पर बंद हुआ, जो 5.06 प्रतिशत की मजबूत तेजी दिखाता है.
नोट– ऊपर लिखे शेयरों का भाव 22 अप्रैल को बाजार खुलने से पहले लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- IRFC का मेगा प्लान: ₹3 लाख करोड़ का बिजनेस टारगेट, शेयरों में दिखेगी हलचल, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
दमदार Q4 रिजल्ट के बाद Tech Mahindra ने ₹36 फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय
76% सस्ता मिल रहा राधाकिशन दमानी-मधुसूदन केला का यह स्टॉक, रेखा झुनझुनवाला का भी है दांव, कर्ज लगभग जीरो
विजय केडिया की एंट्री से चमका ये स्मॉलकैप शेयर! लगा 10% का अपर सर्किट, रखें स्टॉक पर नजर
