सीमेंट कंपनियों के ये शेयर कराएंगे बंपर कमाई, ब्रोकरेज ने दिया जोरदार टारगेट; जानें- कौन से स्टॉक्स हैं टॉप पिक्स

प्रभुदास लीलाधर (PL) की ताजा रिपोर्ट में सीमेंट सेक्टर की लगभग सभी बड़ी कंपनियों पर नजर डाली गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्टर में ग्रोथ की मजबूत संभावना है और इसी वजह से ज्यादातर कंपनियों पर BUY रेटिंग दी गई है. Ultratech Cement, Ambuja Cement और ACC जैसे बड़े नामों में अच्छा अपसाइड है.

सीमेंट की कीमतों में आ सकती है तेजी. Image Credit: Money9live

Cement Sector India:आने वाले समय में सीमेंट सेक्टर में बढ़िया निवेश का मौका है, क्योंकि ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर (PL Capital) ने देश की टॉप सीमेंट कंपनियों पर एक रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में “ओवरवेट” रेटिंग दी है, जो इस सेक्टर में निवेश की मजबूत संभावनाओं की ओर इशारा करती है. वित्त वर्ष 26 की आखिरी तिमाही को सीमेंट सेक्टर लिए बेहतरीन माना जा रहा है.

क्यों हैं सीमेंट सेक्टर में तेजी के संकेत

इसकी सबसे बड़ी वजह मांग में सुधार और वॉल्यूम में बढ़ोतरी है. वित्त वर्ष 26 की आखिरी तिमाही में करीब 7 फीसदी सालाना ग्रोथ देखने को मिल सकती है. साथ ही, तिमाही दर तिमाही (QoQ) कीमतों में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, जिससे कंपनियों की कमाई पर सकारात्मक असर पड़ेगा.

इस बेहतर माहौल का असर कंपनियों के मुनाफे (EBITDA प्रति टन) पर भी दिखेगा. अनुमान है कि इसमें करीब 100 से 120 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी हो सकती है. यह बढ़ोतरी ऑपरेटिंग लीवरेज और बेहतर फ्यूल मिक्स की वजह से संभव होगी.

ज्यादातर कंपनियों को मिली BUY रेटिंग

प्रभुदास लीलाधर (PL) की ताजा रिपोर्ट में सीमेंट सेक्टर की लगभग सभी बड़ी कंपनियों पर नजर डाली गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्टर में ग्रोथ की मजबूत संभावना है और इसी वजह से ज्यादातर कंपनियों पर ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग दी गई है. Ultratech Cement, Ambuja Cement और ACC जैसे बड़े नामों पर अपसाइड का अनुमान लगाया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार ACC का CMP यानी करंट मार्केट प्राइस 1327 रुपया है, जबकि इसका टारगेट 2,163 रुपये है, जिससे इसमें अच्छी तेजी की उम्मीद है.

Ambuja Cement का CMP 420 रुपया है और इसका टारगेट 640 रुपया है, जो करीब 50 फीसदी तक बढ़त की संभावना को दिखाता है.

Dalmia Bharat का CMP 1,806 रुपया और टारगेट 2302 है, लेकिन इसमें अपसाइड सीमित होने के कारण इसे होल्ड रेटिंग दी गई है.

कंपनी का नामरेटिंगवर्तमान मूल्य (CMP ₹)टार्गेट प्राइस (TP ₹)
ACCखरीदें (BUY)1,3272,163
अंबुजा सीमेंटखरीदें (BUY)420640
डालमिया भारतहोल्ड (Hold)1,8062,302
जेके सीमेंटधीरे-धीरे खरीदें (Accumulate)5,1416,199
जेके लक्ष्मी सीमेंटखरीदें (BUY)589881
जेएसडब्ल्यू सीमेंटखरीदें (BUY)114142
नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशनखरीदें (BUY)290443
श्री सीमेंटहोल्ड (Hold)23,34027,770
अल्ट्राटेक सीमेंटखरीदें (BUY)10,71414,168

इसके अलावा, JK Cement का CMP 5,141 और टारगेट प्राइस 6199 रुपये है, इसे Accumulate की सलाह दी गई है यानी इसमें धीरे-धीरे निवेश करने की सलाह है. JK Lakshmi Cement का CMP 589 रुपया है और टारगेट 881 रुपया दिया गया है. JSW Cement का CMP 114 रुपया और टारगेट 142 रुपया है.

मार्च में कीमतें स्थिर, अप्रैल में बढ़ोतरी के संकेत

रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 में सीमेंट की ऑल-इंडिया औसत कीमत 322 रुपये प्रति बैग पर स्थिर रही, यानी महीने-दर-महीने कोई खास बदलाव नहीं हुआ. हालांकि डीलर्स का कहना है कि बढ़ती लागत के चलते कंपनियां अप्रैल से कीमतों में बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं. मार्च के दूसरे हिस्से में निर्माण गतिविधियों में सुस्ती और कम मांग के कारण सीमेंट की डिमांड प्रभावित हुई. खासकर वीकेंड में मांग कमजोर रही, जिससे डिस्पैच घटा. हालांकि महीने के अंत में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली, लेकिन पूरे महीने का ट्रेंड दबाव में ही रहा.

FY27 की पहली छमाही में डिमांड में हो सकती है कमी

हालांकि, FY27 की पहली छमाही (H1FY27) को लेकर थोड़ी अनिश्चितता बनी हुई है. इसकी वजह है कि उस समय मांग कमजोर पड़ सकती है. मानसून के दौरान निर्माण गतिविधियां धीमी हो जाती हैं. इसके अलावा, व्यक्तिगत घर बनाने वाले (IHB) भी अनिश्चितताओं के कारण खर्च कम कर सकते हैं. सरकार (GoI) के खर्च में भी संभावित कमी का असर मांग पर पड़ सकता है. दूसरी तरफ लागत का दबाव भी बढ़ रहा है.

पेट कोक (pet coke) की कीमतों में तेज उछाल आया है, जो एक महीने में करीब 40 डॉलर बढ़कर 165 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गई है. इसके अलावा पॉलीप्रोपाइलीन बैग, माइनिंग में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक (explosives) और अन्य इनपुट की लागत भी बढ़ रही है. ईंधन से जुड़ी संभावित दिक्कतें लॉजिस्टिक्स पर भी असर डाल सकती हैं.

रिपोर्ट में Ultratech Cement, JK Cement, Ambuja Cement और JSW Cement को टॉप पिक्स बताया गया है. इन कंपनियों के बेहतर ऑपरेशन, लागत कंट्रोल और मजबूत बाजार हिस्सेदारी के चलते अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई गई है.

इसे भी पढ़ें- 100% टैरिफ के डर से थर्राए फार्मा स्टॉक्स, 4 फीसदी तक टूटा Nifty Pharma, इन शेयरों में दिखी भारी गिरावट