10वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का बजा डंका, लेकिन अभी तक नहीं तोड़ पाई इन फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कुल कलेक्शन
धुरंधर 2 ने 10वें दिन 51.84 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी है. फिल्म का इंडिया नेट 767.76 करोड़ रुपये और ग्रॉस 916.39 करोड़ रुपये पहुंच गया है. 9वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,151.22 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, यह अभी पुष्पा 2, केजीएफ 2 और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों से पीछे है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है और 10वें दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरे शनिवार को फिल्म ने 51.84 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 767.76 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 916.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, अंतिम आंकड़े अभी आना बाकी हैं.
9वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1100 करोड़ के पार
फिल्म का प्रदर्शन 9वें दिन भी दमदार रहा था. इस दिन 41.75 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ भारत में कुल ग्रॉस 855.22 करोड़ और नेट 715.92 करोड़ रुपये हो गया था. वहीं विदेशों में 22.00 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल ओवरसीज ग्रॉस 296.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,151.22 करोड़ रुपये हो गया.
टेबल से समझें
| दिन | कलेक्शन (₹ करोड़) | शोज | ऑक्यूपेंसी |
|---|---|---|---|
| Week 1 | ₹674.17 Cr | – | – |
| Day 9 (Friday) | ₹41.75 Cr | 18,456 | 31.5% |
| Day 10 (Saturday) | ₹51.84 Cr | 17,586 | 43.0% |
ऑक्यूपेंसी बढ़ी, शोज घटे फिर भी मजबूत पकड़
दिलचस्प बात यह रही कि 9वें दिन के 18,456 शोज के मुकाबले 10वें दिन शोज घटकर 17,586 रह गए. इसके बावजूद फिल्म की ऑक्यूपेंसी बढ़कर 54.4 फीसदी तक पहुंच गई, जो वीकेंड पर बढ़ती डिमांड को दर्शाता है.
इन फिल्मों से अभी भी पीछे
कमाई के मामले में ‘धुरंधर 2’ अभी कुछ बड़ी फिल्मों से पीछे चल रही है. पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने 1,307 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं Pushpa 2: The Rule ने 1,742 करोड़, KGF Chapter 2 ने 1,215 करोड़ और Baahubali 2: The Conclusion ने 1,788 करोड़ की कमाई की है.
फिल्म के बारे में
इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसे जियो स्टूडियोज व B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे कलाकार हैं. कहानी एक अंडरकवर भारतीय एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कराची के क्रिमिनल नेटवर्क और पॉलिटिकल सर्किल में घुसपैठ करते हुए 26/11 हमलों से जुड़े मिशन को आगे बढ़ाता है और बड़े खतरों का सामना करता है.
इसे भी पढ़ें- इन स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड्स ने बिखेरा जलवा, 5 साल में दिया 30% से ज्यादा CAGR रिटर्न; निवेशक रखें नजर
