Gold-Silver Rate Today 11-03-2026: ईरान-इजरायल तनाव के बीच सोने की मांग बढ़ी, चांदी में आई गिरावट

Gold-Silver Rate Today 11-03-2026 Latest News Updates: दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है. चांदी 4,275 रुपये गिरकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि सोना 900 रुपये बढ़कर 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. विशेषज्ञों के अनुसार मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन और वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिससे सोने की मांग मजबूत हुई है.

सोने और चांदी की कीमत Image Credit: FreePik

Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी 4,275 रुपये गिरकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. वहीं दूसरी ओर सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली और यह 900 रुपये बढ़कर 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी की कीमत मंगलवार के 2,79,275 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई.

सोने की कीमत में आई तेजी

सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 900 रुपये बढ़कर 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण निवेशकों का झुकाव सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है, जिससे सोने की मांग में तेजी आई है.

सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी

HDFC Securities के कमोडिटी सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक ईरान से जुड़े तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव सोने जैसे सुरक्षित एसेट के लिए सकारात्मक कारक बना हुआ है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की कमजोरी

हालांकि वैश्विक बाजार में बुलियन की कीमतों में कुछ कमजोरी देखी गई. स्पॉट गोल्ड मामूली गिरावट के साथ 5,189.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 1.59 डॉलर यानी करीब 1.8 प्रतिशत गिरकर 86.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

बाजार में अनिश्चितता का असर

Choice Broking की कमोडिटी एनालिस्ट कावेरी मोरे के अनुसार बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के कारण कई निवेशक फिलहाल कैश पोजिशन बनाए रखना पसंद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट तनाव के कारण वैश्विक इक्विटी बाजारों में गिरावट आई है, जिससे विभिन्न एसेट क्लास में अस्थिरता बढ़ी है.

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch: 12 मार्च को Wipro, Ashok Leyland समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, इंट्राडे में दिखेगा एक्शन!

Latest Stories

FDI में रियायत चीनी कंपनियों के लिए नहीं, सरकार ने किया साफ; ऐसी यूनिट्स को मिलेगा फायदा

ग्लोबल एनर्जी मार्केट में तेल संकट को दूर करेगी IEA, 400 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल बाजार में उतारने की तैयारी

आज सजेगा मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का मंच, समृद्धि की राह दिखाएंगे विजय केडिया समेत दिग्गज फाइनेंशियल लीडर्स

होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉकेड के चलते फारस की खाड़ी में फंसे 28 भारतीय जहाज, एक्टिवेट हुआ 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम

LPG संकट पर सरकार ने साफ की स्थिति, जानें- बुकिंग के बाद कितने दिन में आपके घर पहुंचेगा सिलेंडर

उधर उछला कच्चे तेल का भाव, इधर घटेगी GDP की रफ्तार; हर 10 फीसदी की बढ़ोतरी पर 0.25% का होगा नुकसान