कल सजेगा मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का मंच, समृद्धि की राह दिखाएंगे विजय केडिया समेत दिग्गज फाइनेंशियल लीडर्स

Money9 Financial Freedom Summit 2026: वित्तीय जागरूकता और निवेश के नए रास्ते दिखाने के उद्देश्य से मनी9 फाइनेंसियल फ्रीडम समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है. वित्तीय सेक्टर के दिग्गज अपने अनुभव और अपनी रणनीति फाइनेंसियल फ्रीडम समिट के मंच से सभी से साझा करेंगे. चूंकि यह साल ग्लोबल इकोनॉमी के लिए काफी उथल-पुथल भरा है, इसलिए बात होगी कि आने वाला समय आपके बटुए के लिए कैसा रहेगा.

मनी9 फाइनेंसियल फ्रीडम समिट 2026 Image Credit: Money9live

Money9 Financial Freedom Summit 2026: मनी9 एक बार फिर फाइनेंशियल फ्रीडम समिट की चौथी किस्त के साथ तैयार है. गुरुवार 12 मार्च 2026 को मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का मंच सजने जा रहा है. इस समिट में कमाई, बचत और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी अहम बातें होंगी. वित्तीय सेक्टर के दिग्गज अपने अनुभव और अपनी रणनीति फाइनेंशियल फ्रीडम समिट के मंच से सभी से साझा करेंगे. चूंकि यह साल ग्लोबल इकोनॉमी के लिए काफी उथल-पुथल भरा है, इसलिए बात होगी कि आने वाला समय आपके बटुए के लिए कैसा रहेगा.

एमडी और सीईओ सीईओ बरुण दास के वेलकम एड्रेस से होगा आगाज

वित्तीय जागरूकता और निवेश के नए रास्ते दिखाने के उद्देश्य से मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस साल समिट की थीम है ‘समृद्धि के लिए योजना: विकसित भारत का रास्ता’ (Planning for Prosperity: The Road to Viksit Bharat), जिसमें देश के शीर्ष नीति-निर्माता, मार्केट एक्सपर्ट्स और फाइनेंशियल लीडर्स एक मंच पर नजर आएंगे.

मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का आगाज, टीवी9 नेटवर्क के एमडी और सीईओ बरुण दास के स्वागत भाषण के साथ होगा. इसके बाद अलग-अलग सेशन में कई अहम मुद्दों पर देश के दिग्गज लोगों से मुखातिब होंगे.

दुनिया के कई बड़े नाम करेंगे शिरकत

फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 में निवेश की दुनिया के कई बड़े नाम भी मौजूद रहेंगे. HDFC Asset Management Company के MD & CEO नवनीत मुनोत विशेष बातचीत में निवेश रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. वहीं Kotak Mahindra AMC के MD निलेश शाह ‘Navigating Global Uncertainties: Mantras for Resilient Investors’ विषय पर अपने अनुभव साझा करेंगे.

समिट में होंगे कई महत्वपूर्ण पैनल डिस्कशन

पैनल में इक्विटी, डेट या गोल्ड? अनिश्चितता के समय में आपका दांव (Your Bet in Uncertain Times) विषय पर चर्चा होगी, जिसमें राहुल अरोड़ा (CEO, Ashika Institutional Equities), जयप्रकाश गुप्ता (Co-founder, Dhan) और फिरोज अजीजी (Joint CEO, AnandRathi Wealth) निवेशकों को बदलते बाजार में सही विकल्प चुनने के तरीके बताएंगे.

इसके बाद लेखक और वित्तीय शिक्षाविद डॉ. के. एस. राव ‘Retire Rich: Money Mantras for Everyone’ विषय पर खास प्रेजेंटेशन देंगे, जिसमें रिटायरमेंट प्लानिंग को आसान भाषा में समझाया जाएगा.

एक अन्य पैनल डिस्कशन में शेयर बाजार: कैसे बनें करोड़पति? विषय पर चर्चा होगी. इसमें देविना मेहरा (Chairperson, First Global), स्वरूप मोहंती (Mirae Asset) और पंकज राजदान (CMD, Razdan Consulting) निवेश के लंबे सफर में सफलता के फॉर्मूले बताएंगे.

तीसरे पैनल में ‘इंश्योरेंस फॉर ऑल बाय 2047’ विषय पर चर्चा होगी, जिसमें राजीव गुप्ता (Director, PB Fintech) और सतिश्वर बी (MD & CEO, Bandhan Life Insurance) भारत में बीमा के भविष्य और वित्तीय सुरक्षा के विस्तार पर बात करेंगे.

फाइनेंशियल फ्रीडम समिट का आकर्षण

मनी9फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 का खास आकर्षण होगा निवेश गुरु विजय केडिया की मास्टरक्लास, जिसमें वे निवेश के अपने अनुभव और सक्सेस मंत्र साझा करेंगे.

मनी9 फाइनेंशियल फ्रीडम समिट 2026 निवेशकों, फाइनेंशियल प्रोफेशनल्स और आम लोगों के लिए एक ऐसा मंच होगा, जहां उन्हें निवेश, रिटायरमेंट, इंश्योरेंस और वेल्थ क्रिएशन के व्यावहारिक मंत्र मिलेंगे. यह समिट न सिर्फ वित्तीय ज्ञान बढ़ाएगा बल्कि विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आर्थिक रूप से सशक्त नागरिक बनाने की दिशा में भी अहम कदम साबित होगा.