BEL के शेयर में आ सकती है 21% तेजी, ब्रोकरेज फर्म ने दिया BUY रेटिंग; जानें क्या है टार्गेट प्राइस
डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Bharat Electronics Limited (BEL) पर ब्रोकरेज हाउस चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने BUY रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज के मुताबिक मजबूत Q3FY26 नतीजे, बेहतर एग्जीक्यूशन और 735 अरब रुपये के बड़े ऑर्डर बुक के चलते कंपनी के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. कंपनी को आने वाले समय में QRSAM, LCA Tejas और अन्य डिफेंस प्रोजेक्ट्स से बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना भी बताई गई है.
BEL Share Price Target: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Bharat Electronics Limited (BEL) पर ब्रोकरेज हाउस Choice Institutional Equities ने सकारात्मक रुख बनाए रखा है. ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी के मजबूत Q3 नतीजे, बेहतर एग्जीक्यूशन और बड़ा ऑर्डर बुक आने वाले समय में शेयर में अच्छी तेजी ला सकते हैं. ब्रोकरेज ने BEL के शेयर को BUY रेटिंग दिया है. आइए जानते हैं कि कंपनी के लिए टारगेट प्राइस क्या है और शेयर में कितने फीसदी तेजी आने की उम्मीद जताई गई है.
Q3 रिजल्ट अनुमान से बेहतर
ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के Q3FY26 नतीजे अनुमान से बेहतर रहे. इस दौरान कंपनी की रेवेन्यू लगभग 71.5 अरब रुपये रही, जबकि EBITDA करीब 21.3 अरब रुपये दर्ज किया गया. EBITDA मार्जिन लगभग 29.7 प्रतिशत रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक मजबूत ऑर्डर डिलीवरी और सिस्टम लेवल ओनरशिप की वजह से कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा.
735 अरब रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक
Bharat Electronics का मौजूदा ऑर्डर बुक करीब 735 अरब रुपये का है. यह FY25 के रेवेन्यू का लगभग 3 गुना है, जिससे अगले तीन साल तक मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी दिखाई देती है. ब्रोकरेज का मानना है कि FY26 में कंपनी को करीब 270 अरब रुपये के नए ऑर्डर मिल सकते हैं.
नए बड़े प्रोग्राम से बढ़ेगा कारोबार
कंपनी को आने वाले समय में कई बड़े डिफेंस प्रोग्राम से फायदा मिल सकता है, जिनमें शामिल हैं:
- QRSAM एयर डिफेंस सिस्टम
- LCA Tejas इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम
- Stratug / Samagat जैसे नए प्रोग्राम
इन प्रोजेक्ट्स के चलते अगले 6 से 9 महीनों में बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ सकती है.
सिस्टम इंटीग्रेटर बनने से मिलेगा फायदा
ब्रोकरेज के अनुसार Bharat Electronics का रणनीतिक बदलाव कंपनी के लिए बड़ा ट्रिगर हो सकता है. कंपनी अब केवल सप्लायर की भूमिका से आगे बढ़कर सिस्टम लेवल इंटीग्रेटर बनने की दिशा में काम कर रही है. इससे कंपनी की एग्जीक्यूशन क्षमता, प्राइसिंग पावर और लाइफसाइकिल रेवेन्यू में सुधार हो सकता है.
क्या है टारगेट प्राइस
Choice Institutional Equities ने BEL पर “BUY” रेटिंग दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन, बढ़ती डिफेंस डिमांड और कंपनी की टेक्नोलॉजी क्षमता आने वाले समय में शेयर के लिए बड़ा ग्रोथ ड्राइवर साबित हो सकती है. ब्रोकरेज फर्म ने 550 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. बुधवार को कंपनी का शेयर 2 फीसदी गिरकर 454.10 रुपये पर पहुंच गया. ब्रोकरेज फर्म के टारगेट प्राइस के मुताबिक इसमें मौजूदा कीमत से करीब 21.11 फीसदी तेजी आने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: बिकवाली के बीच प्रमोटर्स की खरीदारी! इन 3 शेयरों में लगाया दांव, 13% से ज्यादा पहुंची होल्डिंग; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बिकवाली के बीच प्रमोटर्स की खरीदारी! इन 3 शेयरों में लगाया दांव, 13% से ज्यादा पहुंची होल्डिंग; रखें नजर
बाजार धड़ाम लेकिन गैस सेक्टर के शेयरों में हरियाली, Adani Total Gas, Gujarat Gas समेत इन कंपनियों में 20% तक तेजी
Nifty Outlook 12 March: बना लोअर हाई-लोअर लो का पैटर्न, डेली चार्ट पर बड़ी बेयरिश कैंडल, जानें क्या हो आगे की स्ट्रैटेजी
