बाजार धड़ाम लेकिन गैस सेक्टर के शेयरों में हरियाली, Adani Total Gas, Gujarat Gas समेत इन कंपनियों में 20% तक तेजी
एनर्जी सेक्टर के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली, खासकर सिटी गैस और LNG से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों की मजबूत खरीदारी रही. Adani Total Gas, Gujarat Gas और Indraprastha Gas जैसे शेयरों में तेज उछाल दर्ज किया गया. ट्रेडिंग के दौरान Adani Total Gas में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा. हालांकि इस दौरान बाजार में गिरावट देखने को मिली.
Gas Sector Stocks: एनर्जी सेक्टर के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली. खासकर सिटी गैस और LNG से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिली. Adani Total Gas, Gujarat Gas और Indraprastha Gas जैसी कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल दर्ज किया गया. एनर्जी सप्लाई से जुड़ी वैश्विक चिंताओं में कुछ नरमी आने और सरकार की ओर से गैस सप्लाई को स्थिर रखने के कदमों के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे गैस सेक्टर के शेयरों में तेजी आई.
कई गैस कंपनियों के शेयरों में तेज बढ़त
ट्रेडिंग के दौरान Adani Total Gas के शेयर में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा और यह 94 प्वाइंट बढ़कर 566.90 रुपये पर पहुंच गया. वहीं ट्रेडिंग के दौरान Gujarat Gas के शेयरों में करीब 12 प्रतिशत की तेजी आई और बाद में 4.22 प्रतिशत बढ़कर 391 रुपये पर बंद हुआ.
इसके अलावा Indraprastha Gas में 3.18 प्रतिशत और Mahanagar Gas में 0.52 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. आज गैस सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि Sensex में 1.72 प्रतिशत और Nifty 50 में 1.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
जियोपॉलिटिकल टेंशन से दबाव में थे स्टॉक
पिछले सप्ताह ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट को लेकर चिंता बढ़ गई थी. इस वजह से गैस और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी. निवेशकों के सेंटिमेंट में सुधार उस समय आया जब डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया कि मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष जल्दी खत्म हो सकता है.
उन्होंने यह भी कहा कि तेल बाजार को स्थिर रखने के लिए अमेरिका कुछ प्रतिबंधों में अस्थायी ढील देने पर विचार कर सकता है. इस बयान के बाद ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता कुछ कम हुई और गैस शेयरों में तेजी लौट आई.
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बनी हुई चिंता
वैश्विक एनर्जी बाजार की सबसे बड़ी चिंता होर्मुज स्ट्रेट को लेकर है. यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से तेल और LNG की बड़ी मात्रा में सप्लाई होती है. अगर इस मार्ग में लंबे समय तक बाधा आती है तो वैश्विक ऊर्जा सप्लाई और कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है.
भारत में भी बढ़ीं गैस और LPG की कीमतें
सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारत में भी गैस की कीमतों में असर दिखाई देने लगा है. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कमर्शियल LPG सिलेंडर भी करीब 114.5 रुपये महंगा हो गया है.
यह भी पढ़ें: 17 महीने में निफ्टी वहीं का वहीं, निवेशकों के पोर्टफोलियो लाल, रिटर्न के नाम पर मिला झुनझुना
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बिकवाली के बीच प्रमोटर्स की खरीदारी! इन 3 शेयरों में लगाया दांव, 13% से ज्यादा पहुंची होल्डिंग; रखें नजर
Nifty Outlook 12 March: बना लोअर हाई-लोअर लो का पैटर्न, डेली चार्ट पर बड़ी बेयरिश कैंडल, जानें क्या हो आगे की स्ट्रैटेजी
17 महीने में निफ्टी वहीं का वहीं, निवेशकों के पोर्टफोलियो लाल, रिटर्न के नाम पर मिला झुनझुना
