घर ले आइए यह सरकारी स्टोव, LPG सिलेंडर से मिलेगा छुटकारा; फ्री में बनेगा खाना
देश के कई हिस्सों से एलपीजी की कमी की खबरें भी सामने आ रही हैं. ऐसे में आम लोग खाना बनाने के लिए गैस के अलावा दूसरे विकल्प तलाशने लगे हैं. इन्हीं विकल्पों में एक सरकारी स्टोव इन दिनों काफी चर्चा में है. इसका नाम सूर्य नूतन सोलर स्टोव है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एलपीजी गैस की जरूरत नहीं पड़ती.
Surya Nutan Solar Stove: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण खाड़ी देशों में हालात लगातार बदल रहे हैं. इसका असर अब ऊर्जा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. देश के कई हिस्सों से एलपीजी की कमी की खबरें भी सामने आ रही हैं. ऐसे में आम लोग खाना बनाने के लिए गैस के अलावा दूसरे विकल्प तलाशने लगे हैं. इन्हीं विकल्पों में एक सरकारी स्टोव इन दिनों काफी चर्चा में है. इसका नाम सूर्य नूतन सोलर स्टोव है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एलपीजी गैस की जरूरत नहीं पड़ती.
ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य नूतन सोलर स्टोव क्या है, यह कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे हैं.
किसने किया है लॉन्च?
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने सूर्य नूतन नाम से यह सोलर स्टोव लॉन्च किया है, जिसे आप अपने घर में आसानी से लगवा सकते हैं. इस सोलर स्टोव को इंडियन ऑयल ने डिजाइन और डेवलप किया है. यह दो यूनिट के साथ आता है. इसका पहला हिस्सा स्टोव का होता है, जिसे आप किचन में रखते हैं, जबकि दूसरा हिस्सा सोलर मॉड्यूल होता है जिसे बाहर धूप में लगाया जाता है.
एक बार ज्यादा खर्च, लेकिन बाद में बड़ी बचत
आज के समय में बढ़ती महंगाई के कारण हर घर का बजट प्रभावित हो रहा है. ऐसे में अगर आप सोलर स्टोव का इस्तेमाल करते हैं तो हर महीने होने वाला गैस का खर्च कम हो सकता है. हालांकि सूर्य नूतन स्टोव खरीदते समय शुरुआत में आपको थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है, लेकिन इसके बाद बार-बार गैस सिलेंडर भरवाने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो सकती है.
यह सोलर स्टोव हाइब्रिड मोड पर काम करता है यानी इसमें सोलर एनर्जी के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर बिजली का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
इंडोर कुकिंग सिस्टम
दो यूनिट के साथ आने वाला यह सोलर स्टोव किचन के अंदर रखकर ही इस्तेमाल किया जा सकता है. यह एक इंडोर और रिचार्जेबल कुकिंग सिस्टम है. एक बार चार्ज होने के बाद भी इससे आसानी से खाना बनाया जा सकता है. सूर्य नूतन सोलर स्टोव अलग-अलग मॉडल में उपलब्ध है. इसके प्रीमियम मॉडल पर एक परिवार के लिए दिन में तीनों समय का खाना आराम से बनाया जा सकता है.
कितनी है कीमत?
फिलहाल इसके प्रीमियम मॉडल की कीमत करीब 18 हजार से 30 हजार रुपये के बीच है. इस स्टोव की औसत लाइफ करीब 10 साल है और इसमें ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत नहीं होती. वहीं सोलर पैनल की लाइफ लगभग 25 साल तक हो सकती है. ऐसे में इसे रसोई गैस के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे सिलेंडर की बढ़ती कीमत और बार-बार रिफिल कराने के झंझट से राहत मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें- इंडक्शन चूल्हा एक घंटे में कितनी बिजली खाता है? जानें LPG के मुकाबले सस्ता या महंगा
Latest Stories
चूहे-कॉकरोच और गंदगी के बीच बिक रहा था खाना! FDA ने स्विगी इंस्टामार्ट समेत 10 प्लेटफार्म के लाइसेंस किए सस्पेंड
PM Modi Birthday: 1 साल में कितनी बदली भारत की इकोनॉमी? GDP से UPI तक देखें पूरा हिसाब
Coal Auction: गुरुवार से कोयला खदानों की नीलामी का 16वां दौर, 55000 करोड रुपये निवेश की उम्मीद
