Gold Price Today: फिर चमका गोल्ड, जानें आज क्‍या है 24k, 22k और 18k सोने के रेट, दिल्ली, लखनऊ समेत यहां चेक करें शहरवार भाव

डोनाल्‍ड ट्रंप के ईरान पर हमले तेज करने की चेतावनी ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ दिया है, जिससे सोने की मांग बढ़ी है. वहीं वैश्विक तनाव बढ़ने की वजह से भी सोने की कीमतों में उछाल आया है. निवेशकों की निगाहें चुनिंदा फैक्‍टर्स पर हैं, तो क्‍या है आज के सोने के भाव यहां करें चेक.

सोने के दाम Image Credit: money9

Gold Price Today In India (सोना का भाव 4 April 2026): भारत में सोने की कीमतों ने एक बार फिर तेज उछाल दर्ज किया है. पिछले सत्र की गिरावट के बाद अब इसमें मजबूत रिकवरी देखने को मिली है. घरेलू बाजार में खरीदारी बढ़ने के साथ-साथ वैश्विक तनाव ने भी सोने को सपोर्ट दिया है. खासतौर पर डोनाल्‍ड ट्रंप के ईरान पर हमले तेज करने की चेतावनी ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ दिया है, जिससे सोने की मांग बढ़ी है.

अगर आज के ताजा भाव की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में बड़ा उछाल आया है. गुड रिटर्नस के डेटा के मुताबिक 4 अप्रैल को 24K वाला सोना 196 रुपये महंगा होकर 15,093 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है, जबकि 10 ग्राम का भाव 1,50,930 रुपये तक चढ़ गया है. इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में भी मजबूती दिखी है. 22K गोल्ड 180 रुपये बढ़कर 13,835 रुपये प्रति ग्राम हो गया है और 10 ग्राम का रेट 1,38,350 रुपये पहुंच गया है.

वहीं 18 कैरेट सोना भी इस तेजी से अछूता नहीं रहा. इसकी कीमत 147 रुपये बढ़कर 11,320 रुपये प्रति ग्राम हो गई है, जबकि 10 ग्राम का रेट 1,13,200 रुपये तक पहुंच गया है. यानी हर कैटेगरी में सोने ने निवेशकों को राहत दी है और बाजार में एक बार फिर पॉजिटिव सेंटिमेंट बना है.

ग्‍लोबल मार्केट में भी चढ़ा सोना

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी सोने मे तेजी का रुख रहा. स्‍पॉट गोल्‍ड 0.51%की तेजी के साथ 4,676.4 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया, जबकि स्‍पॉट सिल्‍वर भी 0.28% की तेजी के साथ 72.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया.

MCX और रिटेल भाव

घरेलू भारतीय बाजार में देखें तो एमसीएक्‍स पर 24 कैरेट सोने क भाव 3 अप्रैल को 30 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 149,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. जबकि बुलियन्‍स पर इसकी कीमत 149,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.

आपके शहर में क्या है रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price

इन फैक्‍टर्स पर टिकी निगाहें

वैश्विक स्तर पर सोने की चाल अब भी कई फैक्टर्स के बीच फंसी हुई है. एक तरफ बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर मजबूत बना रहे हैं, तो दूसरी ओर मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड इसकी तेजी पर ब्रेक लगा सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. अगर वैश्विक तनाव बढ़ता है तो सोना और चमक सकता है, लेकिन अगर ब्याज दरें और डॉलर मजबूत रहते हैं तो इसकी तेजी सीमित रह सकती है. फिलहाल निवेशकों के लिए सोना एक बार फिर आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है.