Gold-Silver Price Today: डॉलर के आगे बेबस हुआ सोना! 4 दिन से लगातार गिरावट जारी; चांदी भी ₹8040 लुढ़की
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2,840 रुपये टूटकर 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 8,040 रुपये गिरकर 2,40,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की आशंका से गोल्ड और सिल्वर पर दबाव बढ़ा है.
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत लगातार चौथे कारोबारी सत्र में टूट गई. मजबूत होते अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निवेशकों ने सोने-चांदी में बिकवाली तेज कर दी, जिससे गोल्ड और सिल्वर दोनों पर दबाव देखने को मिला.
इतनी हुई गिरावट
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 2,840 रुपये टूटकर 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. लगातार चार दिनों की गिरावट ने सोने की चमक को फीका कर दिया है और यह साप्ताहिक आधार पर लगातार तीसरे नुकसान की ओर बढ़ रहा है.
वहीं, सिल्वर में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी की कीमत 8,040 रुपये टूटकर 2,40,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. यह पिछले दो महीनों से अधिक समय का निचला स्तर है. इससे पहले सिल्वर 7 अप्रैल को करीब 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी.
मजबूत डॉलर से बढ़ा दबाव
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में मजबूती गोल्ड और सिल्वर की कीमतों पर दबाव बना रही है. HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर इंडेक्स एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जिससे इसमें निवेशकों की दिलचस्पी कम हुई है विश्लेषकों का मानना है कि निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में डॉलर को प्राथमिकता दे रहे हैं. यही वजह है कि गोल्ड में बिकवाली बढ़ी है और कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं.
ब्याज दरों को लेकर बढ़ी चिंता
SmartWealth AI के फाउंडर और प्रिंसिपल रिसर्चर पंकज सिंह के अनुसार, गोल्ड की कीमतों में यह गिरावट मुख्य रूप से इस उम्मीद के कारण है कि अमेरिका में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं. जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो बॉन्ड यील्ड बढ़ जाती है. ऐसे में गोल्ड जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स को रखने की अवसर लागत बढ़ जाती है, जिससे निवेशक इनसे दूरी बनाने लगते हैं. यही वजह है कि हाल के दिनों में गोल्ड में लगातार दबाव बना हुआ है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर दोनों दबाव में रहे. स्पॉट गोल्ड 60.70 डॉलर यानी 1.44 फीसदी गिरकर 4,148.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, सिल्वर की कीमत 1.51 फीसदी फिसलकर 64.73 डॉलर प्रति औंस रह गई.
यह भी पढ़ें: Jio IPO: मुनाफे से लेकर रेवेन्यू तक, मुकेश अंबानी की जियो के पास हैं कितने करोड़ ग्राहक?
Latest Stories
कच्चे तेल से अब ये बनाएगी रिलायंस…पेट्रोल-डीजल पुरानी बात, हर बैरल से निकलेगा ज्यादा मुनाफा!
एक हफ्ते में 10 अरब डॉलर घटा फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व में सबसे बड़ी गिरावट
JIO पर कितना है कर्ज, क्या इसलिए मुकेश अंबानी लाए IPO; DRHP में खुला राज
