Gold-Silver Price Today 02-03-2026: ₹5000 महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 8000 की उछाल, ईरान -इजरायल युद्ध से भारी खरीदारी

Gold-Silver Price Today 02-03-2026: देश में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 167810 रुपये पहुंच गया है जबकि चांदी 1 किलो के भाव 290950 रुपये पर कारोबार कर रही है. एक दिन में सोने में 3 फीसदी से अधिक और चांदी में भी मजबूत बढ़त दर्ज हुई है. पिछले एक साल में दोनों मेटल्स की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है.

देश में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है. Image Credit: money9live

Gold Price Today: इजरायल- ईरान में जारी युद्ध का असर सोने- चांदी के कीमतों पर देखने के मिली है. दोनों के कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला. इंडिया बुलियन मार्केट में गोल्ड और सिल्वर दोनों के दाम मजबूत हुए हैं. 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 167810 रुपये पहुंच गया है. वहीं चांदी 1 किलो के भाव 290950 रुपये पर कारोबार कर रही है. एक ही दिन में सोने में 3 फीसदी से ज्यादा और चांदी में भी 3 फीसदी के आसपास की तेजी दर्ज की गई है. पिछले एक साल के मुकाबले कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है.

सोने में आज कितनी तेजी

आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 167810 रुपये दर्ज किया गया. इसमें 5320 रुपये की तेजी आई है. 22 कैरेट सोना 10 ग्राम 153826 रुपये पर पहुंच गया है. एक ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 16781 रुपये है. एक किलो सोने की कीमत 16781000 रुपये दर्ज की गई है.

चांदी की कीमतों में उछाल

चांदी 999 फाइन 1 किलो पर 290950 रुपये पहुंच गई है. इसमें 8810 रुपये की तेजी आई है. एक ग्राम चांदी का भाव 291 रुपये है. 10 ग्राम चांदी 2910 रुपये में मिल रही है. पिछले दिन के मुकाबले चांदी में तीन फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है.

वस्तुवर्तमान भावआज की बढ़त रुपये मेंबढ़त प्रतिशत
सोना 24 कैरेट 10 ग्राम167810 रुपये5320 रुपये3.27 प्रतिशत
चांदी 1 किलो290950 रुपये8810 रुपये3.12 प्रतिशत

पिछले एक साल में कितना बढ़ा दाम

अगर एक साल पहले के भाव से तुलना करें तो सोना करीब 98 फीसदी तक महंगा हो चुका है. एक साल पहले 10 ग्राम सोना 84460 रुपये था. वहीं चांदी में भी 200 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. पिछले साल 1 किलो चांदी 94270 रुपये के आसपास थी. यह आंकड़े लंबी अवधि के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण हैं.

ये भी पढ़ें- 2 मार्च को कहां पहुंच सकता है सोने-चांदी का भाव? एक्सपर्ट्स की राय- 3-6% की गैप-अप रैली संभव, जानें वजह

MCX और कॉमेक्स पर हाल

इंडिया MCX पर सोना 167280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी 290794 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है. US कॉमेक्स पर गोल्ड 5370 डॉलर प्रति औंस के आसपास है. वहीं सिल्वर 94 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर दर्ज किया गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर घरेलू कीमतों पर साफ दिख रहा है.

Latest Stories

USA Israel Iran War: ‘युद्ध क्षेत्र’ वाले 8 देशों में रहते हैं 90 लाख भारतीय, हर साल भेजते हैं इतने लाख करोड़, सबसे ज्यादा इस देश से आता है पैसा

ईरान पर हमले के बाद सोने में बढ़ी चमक, 2% उछलकर 4 हफ्ते के हाई पर गोल्ड, क्या और बढ़ेगा भाव?

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच महंगा हुआ कच्चा तेल, 12% तक उछला ब्रेंट क्रूड, ओपेक प्लस ने बढ़ाया प्रोडक्शन

2 मार्च को कहां पहुंच सकता है सोने-चांदी का भाव? एक्सपर्ट्स की राय- 3-6% की गैप-अप रैली संभव, जानें वजह

चीन का निकलेगा ‘तेल’, हर तरफ से घिरा ड्रैगन; पहले वेनेजुएला अब ईरान, कहां से लेगा सस्ता तेल

फरवरी में 8.1% बढ़कर ₹1.83 लाख करोड़ पहुंचा GST कलेक्शन, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों का बड़ा योगदान