Gold Silver Rate Today 03-02-2026: तीन दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में फिर आई तेजी, जानें नई कीमतें

Gold Silver Rate Today 03-02-2026 Latest News Updates: तीन दिन की तेज बिकवाली के बाद मंगलवार, 3 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली. मजबूत वैश्विक संकेतों और कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 24,000 रुपये उछली, जबकि सोना 5,000 रुपये चढ़ गया. जानें क्या है नया भाव.

गोल्ड सिल्वर का नया भाव Image Credit: @Money9live

Gold Silver New Price: कीमती धातुओं के बाजार में तीन दिन की तेज गिरावट के बाद मंगलवार, 3 फरवरी को जोरदार वापसी देखने को मिली. मजबूत वैश्विक संकेतों और कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते राजधानी दिल्ली में सोना और चांदी दोनों में तेज उछाल दर्ज किया गया. मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. इससे फ्यूचर्स से लेकर ईटीएफ तक, हर मोर्चे पर गिरावट देखने को मिली.

चांदी में जोरदार रिकवरी

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी की कीमत मंगलवार को एक ही दिन में 24,000 रुपये या करीब 9.2 फीसदी उछलकर 2.84 लाख रुपये प्रति किलो (टैक्स सहित) पर पहुंच गई. इससे पहले सोमवार को चांदी 52,000 रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. गौरतलब है कि पिछले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी में भारी बिकवाली देखने को मिली थी. 29 जनवरी को 4,04,500 रुपये प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई से चांदी करीब 1,44,500 रुपये यानी लगभग 36 फीसदी तक टूट गई थी.

सोने ने भी दिखाई मजबूती

सोने की कीमतों में भी मंगलवार को रिकवरी देखने को मिली. 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 5,000 रुपये या करीब 3.3 फीसदी चढ़कर 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले सोमवार को इसका भाव 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था. हालांकि, सोना अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे है. 29 जनवरी को सोना 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, जहां से यह करीब 17 फीसदी गिर चुका था. हालिया गिरावट की बड़ी वजह तेज उछाल के बाद मुनाफावसूली रही.

बायर्स की वापसी से बाजार को सपोर्ट

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, हालिया करेक्शन के बाद निवेशकों ने सोने-चांदी में दोबारा खरीदारी शुरू कर दी है. जो निवेशक लंबे समय से गिरावट का इंतजार कर रहे थे, वे अब मौजूदा स्तरों को खरीदारी का मौका मान रहे हैं. चांदी में भी दो दिन की भारी बिकवाली के बाद ‘बर्गेन हंटिंग’ देखने को मिली.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी

घरेलू बाजार की तरह ग्लोबल मार्केट में भी कीमती धातुओं में मजबूती रही. स्पॉट सिल्वर करीब 12 फीसदी उछलकर 88.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि सोना लगभग 6 फीसदी चढ़कर 4,935.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा. कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला के अनुसार, बीते दो सत्रों में 15 से 30 फीसदी तक की तेज गिरावट के बाद अब दोनों धातुओं में तेज रिकवरी आई है. उन्होंने कहा कि ऊंचे मार्जिन और फेड की दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता ने पहले बिकवाली को बढ़ाया था.

आगे क्या रहेगा फोकस?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. बाजार की नजर अमेरिका के रोजगार आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की अगली नीति पर रहेगी. इसके अलावा चीन के बाजार और शंघाई-कॉमेक्स प्रीमियम भी चांदी की चाल को प्रभावित कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- India-US ट्रेड डील पर जल्द आएगा जॉइंट स्टेटमेंट, पीयूष गोयल ने बताया टैरिफ कट का ऐलान ट्रंप ने क्यों किया

Latest Stories

India-US ट्रेड डील पर जल्द आएगा जॉइंट स्टेटमेंट, पीयूष गोयल ने बताया टैरिफ कट का ऐलान ट्रंप ने क्यों किया

डॉलर के मुकाबले 8 साल बाद रुपये में आई एक दिन की सबसे बड़ी तेजी, 90.25 पर हुआ बंद; US-India ट्रेड डील का दिखा असर

‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक ने गोल्ड-सिल्वर क्रैश को बताया ‘अमीरी का मंत्र’, बोले- गरीब करते हैं सेलिंग, आप क्या करेंगे?

अब हेलीकॉप्टर भी बनाएगा अडानी ग्रुप, इटली की दिग्गज कंपनी से मिलाया हाथ, सेना की जरूरतों पर रहेगा फोकस

India-US Trade Deal: डील से बढ़ेंगे नौकरी के अवसर! लेबर इंटेंसिव सेक्टर को मिलेगा बूस्ट; देखें डिटेल

US-India Trade Deal में टैरिफ घटा, लेकिन अब भी बने हैं ये सवाल; रूसी तेल खरीद से लेकर एग्री तक पर सवालिया निशान