Gold Silver Rate Today 03- 02- 2026: 18000 रुपये की तेजी के साथ खुली चांदी, सोने में भी उछाल
Gold Silver Rate Today 03- 02- 2026: सोने में भी उछाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है. भारत में सोना 148460 रुपये प्रति10 ग्राम और चांदी 251250 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है. MCX और अमेरिकी कॉमेक्स दोनों बाजारों से मजबूत संकेत मिले हैं.
Gold Price Today: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेज तेजी देखी जा रही है. भारतीय बाजार में सोने की कीमत 5310 रुपये की तेजी के साथ 148,460 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है. यह करीब 3.71 फीसदी की तेजी को दिखाता है. MCX पर सोना 148310 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया.
चांदी में सोने से भी तेज उछाल
चांदी की कीमतों में सोने से ज्यादा तेजी देखने को मिली है. घरेलू बाजार में चांदी 251250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. इसमें 17990 रुपये की बढत दर्ज की गई है. यह करीब 7.71 फीसदी की मजबूती को दिखाता है. MCX पर चांदी 250436 रुपये के स्तर पर रही.
| धातु | वर्तमान कीमत | बढ़त (रुपए) | बढ़त (%) |
|---|---|---|---|
| सोना | ₹148,460/10 ग्राम | 5,310 | 3.71% |
| चांदी | ₹251,250/किलो | 17,990 | 7.71% |
ये भी पढ़ें- Gold-Silver Rate Today 02-02-2026: ₹52000 सस्ती हुई चांदी, तीन दिन में 36% लुढ़की कीमतें; सोना भी ₹12800 टूटा
MCX पर क्या हाल
MCX के आंकडों के अनुसार सोना और चांदी दोनों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. सोने ने दिन में 148310 रुपये का उच्च स्तर छुआ. वहीं चांदी 250436 रुपये तक पहुंची. पिछले सत्र की तुलना में दोनों मेटल्स में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है. निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ा है. इससे बाजार में तेजी बनी हुई है.
महानगरों में क्या है हाल
देश के प्रमुख शहरों में सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है. नई दिल्ली में सोना 5990 रुपये की बढ़त के साथ 148630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जबकि चांदी 20960 रुपये की तेजी के साथ 253400 रुपये प्रति किलो हो गई है. मुंबई में सोना 148890 रुपये और चांदी 253840 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंची है.
वहीं कोलकाता में सोना 148690 रुपये और चांदी 253500 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. वहीं चेन्नई में सोना 149320 रुपये और चांदी 254580 रुपये प्रति किलो के साथ सबसे ऊंचे स्तर पर दर्ज की गई है.




