Gold-Silver Rate Today 2 Feb 2026: सोना चांदी के दाम गिरे, सोना 3810 रुपये और सिल्वर ₹13000 हुआ सस्ता

Gold-Silver Rate Today 2 Feb 2026: आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 144430 रुपये पर आ गया है. वहीं चांदी की कीमत प्रति किलो 252,770 रुपये रही. वहीं MCX पर सोने की कीमत में 2 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. चांदी भी 4 हजार रुपये से अधिक नीचे आई.

24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 144430 रुपये पर आ गया है. Image Credit: money9live

Gold-Silver Rate Today: सोमवार, 2 फरवरी को सोने और चांदी के कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. सोने में करीब 2.5 फीसदी तो चांदी में 5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है. यह गिरावट रिटेल बाजार के साथ साथ MCX पर भी देखने को मिली है. दोनों मेटल्स की कीतमों में एक हफ्ते के मुकाबले कीमतों में साफ कमी देखी जा सकती है. हालांकि लंबी अवधि में अब भी सोना और चांदी मजबूत बढ़त दिखा रहे हैं. निवेशक फिलहाल बाजार की चाल को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं.

आज भारत में सोने का ताजा भाव

आज देश के रिटेल मार्केट में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 3810 रुपये की गिरावट के साथ 144430 रुपये पर पहुंच गई है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 132394 रुपये दर्ज किया गया है. चांदी की कीमतों में भी आज कमजोरी देखने को मिली है. एक किलो चांदी का भाव 13730 रुपये की गिरावट के साथ 252770 रुपये पर पहुंच गया है.

कैटेगरीआज का भावगिरावटबाजार
सोना 24 कैरेट (10 ग्राम)144430 रुपये3810 रुपयेरिटेल मार्केट
सोना 22 कैरेट (10 ग्राम)132394 रुपयेरिटेल मार्केट
चांदी (1 किलो)252770 रुपये13730 रुपयेरिटेल मार्केट
सोना MCX144,2962.34%

MCX
चांदी MCX251,9705.15MCX

1 महीने में कितनी गिरावट

अगर पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सोना और चांदी दोनों ही नीचे आए हैं. हालांकि एक महीने के मुकाबले दोनों मेटल्स में बढ़त बनी हुई है. सबसे बड़ी बढ़त एक साल की अवधि में देखने को मिलती है. इस दौरान सोने और चांदी की कीमतें लगभग दोगुनी से भी ज्यादा हुई हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को भारत का T20 WC बायकॉट पड़ेगा भारी, ₹349 करोड़ का लगेगा झटका; क्या ICC लगाएगा बैन

MCX पर सोना चांदी का हाल

MCX पर भी आज गिरावट का माहौल रहा. सुबह के कारोबार में सोना और चांदी दोनों कमजोर दिखे. सोने की कीमत में 2 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. वहीं चांदी भी 4 हजार रुपये से अधिक नीचे आई.