Gold-Silver Rate Today 12-03-2026: लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोने-चांदी के भाव, डॉलर की मजबूती और बिकवाली बनी वजह, चेक करें रेट
डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सोना-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. MCX पर सोना और चांदी टूट गए. वैश्विक बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर रहे, जबकि कच्चे तेल की तेजी से महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ गई है.
Gold-Silver Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहीं डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी की वैल्यू घटा दी है. यही वजह है कि 12 मार्च को सोना-चांदी अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू मार्केट में गिरावट देखने को मिली है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार की कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना शुरुआत में 0.62% बढ़कर 1,62,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी 0.26% बढ़कर 2,69,212 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली, लेकिन बाद में बाजार में बिकवाली बढ़ गई. नतीजतन MCX पर सोना 316 रुपये यानी 0.20% गिरकर 1,61,473 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं MCX पर चांदी 1,991 रुपये या 0.74% गिरकर 2,66,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी कमजोर
स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.59% गिरकर 5,149.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. वहीं अप्रैल डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.2% गिरकर 5,171.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करते दिखे. चांदी की कीमत भी नीचे आ गई. ये 5.12 फीसदी लुढ़ककर 84.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
रिटेल में चेक करें रेट
बुलियन वेबसाइट के मुताबिक 12 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 163,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा था. इसमें 910 रुपये की तेजी दर्ज की गई. वहीं चांदी 2410 रुपये गिरकर 267,160 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई.
कच्चे तेल ने बढ़ाई महंगाई की चिंता
इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. अमेरिका में फरवरी के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) 0.3% बढ़ा, जो जनवरी के 0.2% से ज्यादा है. सालाना आधार पर CPI 2.4% बढ़ा, जो बाजार के अनुमान के मुताबिक है.
