Gold Weekly Report: एक हफ्ते में ₹5,060 चढ़ा सोना, 11% महंगी हुई चांदी; इजराइल-ईरान युद्ध से और तेजी की उम्मीद

भारत में सोने की कीमतों में पिछले एक सप्ताह में मजबूत तेजी दर्ज की गई है. 22 फरवरी को 24 कैरेट सोना ₹1,57,410 प्रति 10 ग्राम था, जो 28 फरवरी तक बढ़कर ₹1,62,470 हो गया. यानी एक हफ्ते में ₹5,060 या 3.21% की बढ़त हुई. वैश्विक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग इसका मुख्य कारण है.

सोने की कीमतों में पिछले एक सप्ताह में मजबूत तेजी दर्ज की गई है. Image Credit: money9live

Gold Weekly Report: भारत में सोने की कीमतों में पिछले एक सप्ताह के दौरान मजबूत तेजी दर्ज की गई है. 22 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव ₹157410 प्रति 10 ग्राम था, जो 28 फरवरी तक बढ़कर ₹162470 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. इस तरह एक सप्ताह में सोने की कीमत ₹5,060 यानी करीब 3.21% बढ़ी है. यह तेजी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग को दिखाती है. इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते इसमें और तेजी आने की उम्मीद है.

सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग से तेजी

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव से पूरी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती जा रही है. इस संघर्ष का असर कई अरब देशों पर भी पड़ रहा है. इससे निवेशकों में डर का माहौल बढ़ रहा है और वे सुरक्षित निवेश (Safe Investment) के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं. आने वाले कारोबारी दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है.

धातु (Metal)1 दिन पहले (28 फरवरी 2026)1 सप्ताह पहले (22 फरवरी 2026)साप्ताहिक बदलाव1 महीना पहले (30 जनवरी 2026)मासिक बदलाव1 साल पहले (1 मार्च 2025)वार्षिक बदलाव
सोना 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)₹1,62,470₹1,57,410▲ ₹5,060 (+3.21%)₹1,49,860▲ ₹12,610 (+8.41%)₹84,460▲ ₹78,010 (+92.36%)
चांदी 999 (₹/किलो)₹2,82,120₹2,53,270▲ ₹28,850 (+11.39%)₹2,92,810▼ ₹10,690 (-3.65%)₹94,260▲ ₹1,87,860 (+199.30%)

लंबी अवधि में भी सोने ने दिया मजबूत रिटर्न

अगर लंबी अवधि के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है. एक महीने पहले यानी 30 जनवरी 2026 को सोने का भाव ₹1,49,860 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹1,62,470 हो गया है. वहीं, एक साल पहले 1 मार्च 2025 को सोना ₹84,460 प्रति 10 ग्राम था. यानी एक साल में सोने ने करीब 92% का शानदार रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- Gold Weekly Report: एक हफ्ते में 968 रुपये चढ़ा सोना, चांदी में 9367 रुपये की उछाल, जानें क्या रही वजह

चांदी में भी तेज उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है. एक सप्ताह पहले चांदी का भाव ₹2,53,270 प्रति किलो था, जो अब बढ़कर ₹2,82,120 प्रति किलो पहुंच गया है. यानी एक सप्ताह में चांदी ₹28,850 या 11.39% महंगी हुई है. चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेशकों की बढ़ती रुचि प्रमुख कारण हैं.

Latest Stories

समृद्धि एक्सप्रेसवे की रफ्तार से बढ़ी कमाई, अब तक ₹2,660 करोड़ का टोल कलेक्शन; 1.55 करोड़ गाड़ियों ने किया सफर

कलानिधि मारन का दावा, SpiceJet पर ब्याज समेत ₹400 करोड़ से अधिक का बकाया; पेमेंट को लेकर जारी है विवाद

Wipro 15,000 करोड़ के शेयर करेगी बायबैक, 250 रुपये प्रति स्टॉक तय किया भाव; शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ा मौका?

सिर्फ ₹2 में बिक रहा 22 रुपये किलो वाला केला, अमेरिका-ईरान युद्ध ने महाराष्ट्र के किसानों की तोड़ी कमर

पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते भारतीय एविएशन सेक्टर को लग सकता है 18000 करोड़ का झटका, रेस्टोरेंट सेक्टर में भी तनाव बढ़ा

अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लोन अकाउंट फ्रॉड मामले में नहीं मिली राहत