भारत में यहां खरीदा जाता हैं सबसे ज्यादा सोना, हर व्यक्ति के पास इतना स्टोर, जानें कौन सबसे बड़ा खरीदार
भारत में सोना सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि निवेश और परंपरा का अहम हिस्सा है. हर साल देश में 700 से 800 टन सोने की खरीदारी होती है. खासकर दक्षिण भारत के राज्यों में इसकी मांग सबसे ज्यादा रहती है. हाल के वर्षों में निवेश के तौर पर सोना खरीदने का चलन भी तेजी से बढ़ा है.
Gold Consumption in India : भारत में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बचत, निवेश और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक भी माना जाता है. शादी-ब्याह, त्योहारों और पारिवारिक परंपराओं के कारण देश में हर साल बड़ी मात्रा में सोने की खरीदारी होती है. अनुमान है कि भारत में सालाना करीब 700 से 800 टन सोने की खपत होती है, जिससे भारत दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड उपभोक्ता देशों में शामिल है. खास बात यह है कि देश के दक्षिणी राज्यों में सोने की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है, जहां महिलाएं बड़ी मात्रा में सोना और ज्वेलरी रखती हैं. इस रिपोर्ट में आप जानेंगे कि भारत में हर साल कितने सोने की खरीदारी होती है और किन राज्यों में इसकी मांग सबसे ज्यादा रहती है.
भारत में सोने की खपत
mभारत में सोने की खपत लगातार बढ़ रही है और World Gold Council के आंकड़ों के अनुसार देश में सोने की मांग में तेजी देखी गई है. 2026 की पहली तिमाही (Q1) में भारत की कुल सोने की मांग 10% बढ़कर 151 टन तक पहुंच गई, जबकि इसकी कीमत के आधार पर मांग 99% बढ़कर लगभग 2,275 अरब रुपये (25 अरब डॉलर) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. हर साल देश में लगभग 700 से 800 टन सोने की खपत होती है.
निवेश के उद्देश्य से सोने की खरीद में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई, जहां इन्वेस्टमेंट डिमांड 54% बढ़कर 82 टन हो गई. सोने की बिस्किट और सिक्कों की मांग 62 टन रही, जो लगभग आभूषणों की मांग 66 टन के बराबर थी. हालांकि सोने के आभूषणों की मांग में 19% की गिरावट देखी गई, फिर भी निवेश और ETF में रिकॉर्ड खरीदारी ने कुल मांग को मजबूत बनाए रखा. भारत में सोना कहां सबसे ज्यादा खरीदा जाता है इसको लेकर सीए विजय जोशी ने सोशल मीडिया पर डाटा शेयर किए हैं.
भारत में हर व्यक्ति रखते हैं कितना सोना?
सोना एक ऐसा क्षेत्र रहा जहां प्रति व्यक्ति आयात में बहुत कम गिरावट देखने को मिली. FY20 में प्रति व्यक्ति सोने का आयात 0.54 किलोग्राम था, जो FY25 में घटकर 0.537 किलोग्राम रह गया. यानी इसमें केवल 0.7% की कमी आई. इसके बावजूद, भारत का कुल सोना आयात बिल FY26 में बढ़कर रिकॉर्ड 72 अरब डॉलर तक पहुंच गया. औसतन, भारत में हर व्यक्ति सालाना लगभग 0.5 से 0.6 ग्राम सोने की खपत करता है.
इन राज्यों में है सबसे अधिक सोना
| राज्य | घरेलू संपत्तियों का प्रतिशत (%) |
|---|---|
| तमिलनाडु | ~28.3% |
| आंध्र प्रदेश | ~21.6% |
| तेलंगाना | ~17.5% |
| कर्नाटक | ~16.1% |
| गुजरात | ~13.7% |
| केरल | ~13.1% |
दक्षिण राज्यों का है दबदबा
CA Vijay Joshi के अनुसार, दक्षिण भारतीय महिलाओं के पास भारत के घरेलू स्वर्ण भंडार का लगभग 40% हिस्सा है. इस संपत्ति का लगभग 75%–80% भाग ज्वेलरी के रूप में रखा जाता है. घरेलू स्तर पर सोने का कुल मूल्य 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक आंका गया है, जो भारत की जीडीपी से भी अधिक है. साथ ही, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी CBDT के नियमों के अनुसार विवाहित महिलाओं को 500 ग्राम, अविवाहित महिलाओं को 250 ग्राम और पुरुषों को 100 ग्राम तक सोना रखने की अनुमति है.
यह भी पढ़ें: भारत में पेट्रोल या डीजल, किसकी खपत ज्यादा? जानें हर महीने अपनी कमाई का कितना खर्च करते हैं भारतीय
Latest Stories
साइकिल के पुर्जे से Airtel तक, टेलीकॉम टाइकून सुनील मित्तल अगले 10 साल में नई पीढ़ी को सौंप देंगे कमान
समुद्र के नीचे से अब भारत पहुंचेगी LPG, 24 घंटे सप्लाई, 2000 KM की पाइपलाइन, नहीं चलेगी होर्मुज की धमकी
कच्चे तेल की आग अब जेब पर, अप्रैल में थोक महंगाई 8.3 फीसदी तक पहुंची; 42 महीने के हाई पर
