भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 7 अरब डॉलर की गिरावट, $664 मिलियन बढ़ा गोल्ड रिजर्व

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि 13 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार घट गया है. यह 7.052 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 709.759 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में कमी दर्ज की गई है. हालांकि दूसरी तरफ गोल्ड के रिजर्व में बढ़ोतरी देखने को मिली.

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार Image Credit: Getty image

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) में इस हफ्ते भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक 13 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में देश का फॉरेक्स रिजर्व 7.05 अरब डॉलर घट गया है. इससे पहले भी पिछले हफ्ते में बड़ी गिरावट देखी गई थी, ऐसे में देश के भंडार पर दबाव बना हुआ है.

लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 7.052 अरब डॉलर घटकर 709.759 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले वाले सप्ताह में भी रिजर्व 11.683 अरब डॉलर गिरकर 716.81 अरब डॉलर पर आ गया था. हालांकि इससे पहले फरवरी में देश का फॉरेक्स रिजर्व 725.727 अरब डॉलर के ऑल-टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था.

फॉरेक्स रिजर्व का सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा संपत्तियां (Foreign Currency Assets) होती हैं और इस बार गिरावट का सबसे ज्यादा असर इसी हिस्से पर पड़ा है. 13 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्तियां 7.678 अरब डॉलर घटकर 555.568 अरब डॉलर रह गईं. इसमें यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है.

गोल्ड के रिजर्व में बढ़ोतरी

जहां एक तरफ विदेशी मुद्रा संपत्तियों में गिरावट आई, वहीं दूसरी तरफ सोने के भंडार (Gold Reserves) में बढ़ोतरी देखने को मिली. आरबीआई के मुताबिक, गोल्ड रिजर्व 664 मिलियन डॉलर बढ़कर 130.681 अरब डॉलर हो गया है.

इसे भी पढ़ें- जांच के बीच HDFC Bank में बड़ा एक्शन, AT-1 बॉन्ड मिस-सेलिंग केस में 3 सीनियर अधिकारियों की छुट्टी: रिपोर्ट

SDR और IMF पोजिशन में हल्की गिरावट

स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDRs) में 23 मिलियन डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.697 अरब डॉलर रह गया. वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ भारत की रिजर्व पोजिशन भी 15 मिलियन डॉलर घटकर 4.814 अरब डॉलर पर आ गया.

Latest Stories

उथल-पुथल के बीच ग्लोबल ऑर्डर को आकार देने के लिए तैयार भारत, WITT शिखर सम्मेलन से पहले बोले TV9 के MD और CEO बरुण दास

ऑनलाइन खाना मंगाना हुआ महंगा! Zomato ने ₹2.40 बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिमाचल प्रदेश पेट्रोल और डीजल पर लगाएगा अनाथ और विधवा सेस, CM ने विधानसभा में पेश किया बिल

रणवीर की धुरंधर 2 ने दूसरे दिन भी मचाया धमाल, RRR-बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता, चांदी में आई ₹1800 की तेजी; जानें अब कहां पहुंचा गोल्ड-सिल्वर का भाव

एयरलाइंस पर ट्रिपल मार! एयरस्पेस बंद, फ्यूल महंगा और बीमा प्रीमियम आसमान पर, इन वजहों से महंगी हो रही है हवाई यात्रा