रणवीर की धुरंधर 2 ने दूसरे दिन भी मचाया धमाल, RRR-बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

धुरंधर 2 ने अपने शानदार ओपनिंग और लगातार मजबूत कलेक्शन से यह साबित कर दिया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा बन सकती है. दूसरे दिन की कमाई और रिकॉर्ड्स को देखते हुए यह साफ है कि फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े आंकड़े छू सकती है.

धुरंधर 2 का दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के साथ ही फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. मूवी की कमाई के आंकड़े इसकी सफलता की कहानी बयां कर रहे हैं. भारत के साथ-साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में सभी की नजरें इसके दूसरे दिन के कलेक्शन और रिकॉर्ड्स पर टिकी हुई हैं.

ओपनिंग डे पर भारत में जबरदस्त कमाई

अगर पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के तौर पर 74 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 104 करोड़ रुपये रहा. फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रिव्यूज के जरिए 40 से 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था, जिससे इसकी ओपनिंग और भी मजबूत हो गई.

दूसरे दिन भी कमाई का सिलसिला जारी

दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई शानदार रही. फिल्म ने दूसरे दिन 66.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 251.63 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 212.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, अंतिम आंकड़ों का आना अभी बाकी है.

RRR और बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे


धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने पहले ही दिन अपना बजट निकाल लिया, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली की सुपरहिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. IMDb की रिपोर्ट्स के मुताबिक, RRR ने ओपनिंग डे पर 223.50 करोड़ रुपये कमाए थे. बाहुबली 2 ने पहले दिन 214.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ऐसे में धुरंधर 2 का प्रदर्शन इन बड़ी फिल्मों से भी आगे निकलता नजर आ रहा है.

इसे भी पढ़ें- सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता, चांदी में आई ₹1800 की तेजी; जानें अब कहां पहुंचा गोल्ड-सिल्वर का भाव

धुरंधर 2 ने अपने शानदार ओपनिंग और लगातार मजबूत कलेक्शन से यह साबित कर दिया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा बन सकती है. दूसरे दिन की कमाई और रिकॉर्ड्स को देखते हुए यह साफ है कि फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े आंकड़े छू सकती है.