फिर मजबूत हुआ भारत का फोरेक्स रिजर्व, $674 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा, एक हफ्ते में $7.26 अरब बढ़ा रिजर्व
3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया. फॉरेन करेंसी एसेट में 4.51 अरब डॉलर और गोल्ड रिजर्व में 2.67 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इससे पहले वाले सप्ताह में इसमें गिरावट दर्ज की गई थी. फॉरेन करेंसी एसेट और गोल्ड रिजर्व में तेजी से टोटल रिजर्व को मजबूती मिली है. यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.
एक सप्ताह में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी
आरबीआई के ताजा आंकड़ो के मुताबिक, 3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर हो गया. इससे पहले वाले सप्ताह में यह 5.65 अरब डॉलर घटकर 666.93 अरब डॉलर पर आ गया था. ताजा बढ़ोतरी से विदेशी मुद्रा भंडार फिर मजबूत स्तर पर पहुंच गया है. इससे देश की बाहरी वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी.
फॉरेन करेंसी एसेट में आई तेजी
विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट होती हैं. रिपोर्टिंग सप्ताह में यह 4.51 अरब डॉलर बढ़कर 545.58 अरब डॉलर पर पहुंच गई. इसमें यूरो पाउंड और येन जैसी विदेशी मुद्राओं के वैल्यू में बदलाव का भी असर शामिल होता है.फॉरेन करेंसी एसेट में तेजी टोटल रिजर्व बढ़ने का प्रमुख कारण रही.
सोने का भंडार भी हुआ मजबूत
आरबीआई के मुताबिक देश के गोल्ड रिजर्व में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिपोर्टिंग सप्ताह में गोल्ड रिजर्व 2.67 अरब डॉलर बढ़कर 105.20 अरब डॉलर पर पहुंच गया. हाल के महीनों में आरबीआई लगातार सोने का भंडार मजबूत करने पर जोर दे रहा है. इससे विदेशी मुद्रा भंडार को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.
यह भी पढ़ें- Closing Bell: सेंसेक्स और निफ्टी बंपर तेजी के साथ बंद, निवेशकों ने कमाए ₹6 लाख करोड़; IT इंडेक्स चमका
एसडीआर और आईएमएफ रिजर्व में भी बढ़ोतरी
स्पेशल ड्राइंग राइट्स यानी एसडीआर का वैल्यू 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.62 अरब डॉलर हो गया. वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास भारत की रिजर्व पोजिशन भी 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.79 अरब डॉलर पर पहुंच गई. इन दोनों कैटेगरी में हुई बढ़ोतरी ने भी टोटल फॉरेन करेंसी एसेट को सहारा दिया.
Latest Stories
ईरान युद्ध के बाद सरकार का बड़ा कदम, ONGC बढ़ाएगी स्ट्रेटेजिक ऑयल रिजर्व, मंगलुरु में बनेगा 17.5 लाख टन का भंडार
E20 पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी किया FAQ, माइलेज से लेकर इंजन पर दिया जवाब, एक लाख करोड़ की दी दुहाई
सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट
