IndiGo 19 मार्च को पश्चिम एशिया और भारत के बीच ऑपरेट करेगी 26 फ्लाइट्स, इन शहरों से यात्रा कर सकेंगे यात्री

इंडिगो ने बुधवार, 18 मार्च को रात करीब 8 बजे एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, जिसमें अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया आने-जाने वाली अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई.

इंडिगो Image Credit: @PTI

भारतीय एयरलाइन IndiGo ने बुधवार को ऐलान किया कि 19 मार्च को वो पश्चिम एशिया और भारत के बीच 26 उड़ाने ऑपरेट करेगी. उड़ानें पश्चिम एशिया के प्रमुख शहरों जैसे दुबई, इस्तांबुल, मस्कट और जेद्दा से तथा भारत के शहरों, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं, के बीच संचालित होंगी. ये उड़ानें 19 मार्च 2026 को ऑपरेट होंगी.

ट्रैवल एडवाइजरी जारी

इंडिगो ने बुधवार, 18 मार्च को रात करीब 8 बजे एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, जिसमें अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया आने-जाने वाली अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई.

एयरलाइन ने बताया कि दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी से मिले ताजा अपडेट के बाद, ‘दुबई आने-जाने वाली फ्लाइट सेवाएं 18 मार्च 2026 को 16:00 बजे (DXB स्थानीय समय) से फिर से शुरू हो गई हैं.’

कई शहरों से उड़ानें

IndiGo ने X पर पोस्ट किया, ‘ग्राहकों को उनके प्रियजनों से मिलाने के चल रहे प्रयासों के तहत, नीचे दी गई तालिका में बताई गई उड़ानें कल संचालित होने के लिए निर्धारित हैं. ये उड़ानें मौजूदा सुरक्षा स्थितियों और आवश्यक नियामक स्वीकृतियों के अनुरूप होंगी.’

फंसे हैं हजारों यात्री

इंडिगो की यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है, जब ईरान में युद्ध के कारण दुबई, दोहा और अबू धाबी जैसे पश्चिम एशिया के अहम हब बंद हो जाने से दुनिया भर में हवाई यात्रा बुरी तरह से बाधित हो गई है, और हजारों यात्री फंस गए हैं.

IndiGo ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर देख लें. यह नियम भारत से जाने वाली और पश्चिम एशिया से आने वाली, दोनों तरह की फ्लाइट्स पर लागू होता है. IndiGo ने आगे कहा, ‘हाल की दिक्कतों से प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए हमारे कॉन्टैक्ट सेंटर पर एक खास हेल्प डेस्क भी मौजूद है.’ कॉन्टैक्ट सेंटर की टीमें फ्लाइट की री-बुकिंग और दूसरी जरूरी मदद का काम संभाल रही हैं.

यह भी पढ़ें: GIFT Nifty 1 फीसदी से अधिक टूटा, क्या गुरुवार को गिरावट के साथ खुलेगा बाजार? US मार्केट का ऐसा है हाल