पहली बार रुपया 93 के पार, डॉलर के मुकाबले बड़ी गिरावट; ईरान युद्ध ने बढ़ाया रिस्क

रुपया पहली बार 93 के करीब पहुंचा. डॉलर के मुकाबले गिरावट के पीछे ईरान युद्ध और तेल कीमतों में उछाल बड़ी वजह बनकर सामने आए. कच्चे तेल की कीमतें भी तेजी से बढ़कर करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं. हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर हैं.

रुपये में गिरावट जारी Image Credit: money9live.com

Rupee Low: भारतीय रुपये पर इस समय दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ग्लोबल स्तर पर बढ़ते तनाव और खासकर वेस्ट एशिया में चल रहे जंग का असर अब सीधे भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने रुपये को कमजोर कर दिया है. शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. अगर तेल की कीमतें ऐसे ही ऊंची बनी रहती हैं, तो भारत में महंगाई बढ़ सकती है और आर्थिक विकास पर भी असर पड़ सकता है.

रुपया पहुंचा रिकॉर्ड निचले स्तर पर

शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 93 के पार पहुंच गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है. इससे पहले बुधवार को यह 92.63 पर था. लगातार गिरावट यह दिखाती है कि बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और निवेशकों का भरोसा कमजोर हो रहा है.

सोर्स: Investing.com

तेल की कीमतों ने बढ़ाया दबाव

वेस्ट एशिया में हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर करीब 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं. हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर हैं. भारत जैसे देश, जो तेल आयात करते हैं, उनके लिए यह चिंता की बात है. मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 8 अरब डॉलर से ज्यादा पैसा निकाल लिया है. यह जनवरी 2025 के बाद सबसे बड़ी बिकवाली मानी जा रही है. इससे भी रुपये पर दबाव बढ़ा है.

अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है असर

अगर तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहती हैं, तो इससे महंगाई बढ़ सकती है. साथ ही भारत की आर्थिक विकास दर पर भी असर पड़ सकता है. फिलहाल स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है और आने वाले दिनों में हालात पर नजर रखना जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें: BMC से मिला कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी को 1662 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में शेयर, मुकुल अग्रवाल का दांव, FII की भी 10.41% तक हिस्‍सेदारी

Latest Stories

एक CA ने की थी HDFC की शुरुआत, पूर्व IAS की एंट्री से मच गया बवाल, जानें एग्जिट की इनसाइड स्टोरी

ईरानी हमले से कतर एनर्जी को हर साल होगा ₹1.8 लाख करोड़ का नुकसान! मरम्मत में लगेंगे इतने साल; LNG सप्लाई पर संकट

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी का जोरदार कमबैक, MCX पर गोल्ड ₹3000 तो सिल्‍वर ₹7000 से ज्यादा महंगा, चेक करें लेटेस्‍ट भाव

IPL में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, अंपायर भी करते हैं मोटी कमाई! ये हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाले टॉप 5 दिग्गज

IPL शुरू होने से पहले RR का बड़ा फैसला, ठुकराई ₹16000 करोड़ की डील, RCB को हो सकता है फायदा

रास लाफान में हुई तबाही को ठीक करने में लगेंगे 5 साल, इन देशों की LNG सप्लाई होगी प्रभावित, भारत ने उठाया यह बड़ा कदम