वंदे भारत में खराब दही देने पर IRCTC सख्त, कैटरर पर ठोका जुर्माना; Amul से भी मांगा जवाब

वंदे भारत एक्सप्रेस में Amul दही की खराब क्वालिटी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, जिसके बाद IRCTC ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. Patna–Tatanagar रूट पर यात्रियों की शिकायतों के बाद कैटरिंग कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया गया है और कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की प्रक्रिया जारी है. IRCTC ने Amul से भी इस मामले में जवाब मांगा है.

वंदे भारत Image Credit: PTI

Vande Bharat Food Controversy: प्रीमियम ट्रेनों में बेहतर सुविधा और हाई क्वालिटी वाले खानपान का वादा करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर विवादों में आ गई है. पटना–टाटानगर वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को परोसी गई Amul दही की क्वालिटी पर सवाल उठने के बाद मामला तूल पकड़ चुका है. यात्रियों की शिकायतों और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद IRCTC ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है.

यात्रियों की शिकायत के बाद एक्शन में IRCTC

जानकारी के मुताबिक, पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों ने दही की खराब क्वालिटी को लेकर शिकायत की थी. कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि दही खराब थी और खाने योग्य नहीं थी. जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, IRCTC ने तुरंत जांच के आदेश दिए. प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद रेलवे की कैटरिंग यूनिट ने कैटरिंग लाइसेंसी के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया.

भारी जुर्माना और कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की प्रक्रिया

IRCTC ने इस मामले में कैटरिंग सेवा देने वाली कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया है. ऑनबोर्ड सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है. इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित कैटरर का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करने और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

Amul को भी भेजा गया नोटिस

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे विवाद में केवल कैटरर ही नहीं, बल्कि दही सप्लाई करने वाली कंपनी Amul को भी जवाबदेही के दायरे में लाया गया है. IRCTC ने 27 मार्च को Amul को तलब किया है और दही की क्वालिटी से जुड़े गंभीर सवालों पर स्पष्टीकरण मांगा है.

प्रीमियम ट्रेनों में फूड क्वालिटी पर फिर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में मिलने वाली खानपान सर्विस की क्वालिटी पर सवाल खड़े करती है. इन ट्रेनों को बेहतर अनुभव और उच्च स्तरीय सुविधाओं के लिए जाना जाता है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यात्रियों के भरोसे को प्रभावित करती हैं. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में IRCTC ने हाइजीन, पैकेजिंग और फूड सोर्सिंग के मानकों को सख्त किया है.

यह भी पढ़ें: Black Friday: शेयर मार्केट में तबाही से निवेशकों के 8.53 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1690 और निफ्टी 486 अंक टूटकर हुए बंद

Latest Stories

Gold-Silver Price: ₹11 हजार तक टूटे सोने-चांदी के भाव, सस्ता होने के बाद जानें कहां पहुंची कीमतें

देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक हफ्ते में $11.42 अरब लुढ़का, गोल्ड रिजर्व भी फिसलकर $117.186 बिलियन पर आया

रिकॉर्ड लो पर पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले ₹94.82 पर बंद; तेल की कीमतों और FII बिकवाली से बढ़ा दबाव

LPG संकट में सरकार ने इंडस्ट्री को दी बड़ी राहत, कमर्शियल गैस एलोकेशन बढ़ाकर 70% किया , इन सेक्‍टर्स को सबसे ज्‍यादा फायदा

पेट्रोल पर कितने तरह का लगता है टैक्स, अगर ये शुल्‍क न लगे तो कितनी रह जाएगी कीमत?

खाद संकट की आशंका पर सरकार का बड़ा बयान! नड्डा बोले- देश में पर्याप्त स्टॉक, किसानों को घबराने की जरूरत नहीं