Bank Holiday: ध्यान दें! जून में इन 12 दिनों ठप रहेगा बैंकिंग कामकाज, देखें पूरे महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट
जून 2025 में बैंकिंग से जुड़े आपके कई जरूरी काम अचानक अटक सकते हैं. वजह? कुछ तारीखों पर बैंक ब्रांचों के दरवाजे पूरी तरह बंद रहेंगे. अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की, तो लंबी छुट्टियों के बीच आपका फाइनेंशियल कामकाज ठप पड़ सकता है.

June Bank Holiday: जून 2025 के नजदीक आते ही यह जानना जरूरी है कि इस महीने किन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार इस महीने कुल 12 बैंक छुट्टियां निर्धारित की गई हैं. इनमें ईद-उल-अजहा (बकरीद), विभिन्न क्षेत्रीय पर्व और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं. हालांकि ये 12 छुट्टियां पूरे देश में समान नहीं हैं बल्कि महीने के कुल अवकाश की संख्या है.
इन साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के आधार पर अलग-अलग तारीखों में भी बैंक बंद रहेंगे. उदाहरण के लिए, कहीं बकरीद की छुट्टी रहेगी तो कहीं राज्य स्तर पर मान्य पर्वों के चलते अवकाश रहेगा.
जून 2025 बैंक अवकाश सूची
शहर | 6 जून | 7 जून | 11 जून | 27 जून | 30 जून |
---|---|---|---|---|---|
अगरतला (Agartala) | अवकाश | ||||
अहमदाबाद (Ahmedabad) | |||||
आइजोल (Aizawl) | अवकाश | अवकाश | |||
बेलापुर (Belapur) | अवकाश | ||||
बेंगलुरु (Bengaluru) | अवकाश | ||||
भोपाल (Bhopal) | अवकाश | ||||
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) | अवकाश | अवकाश | |||
चंडीगढ़ (Chandigarh) | अवकाश | ||||
चेन्नई (Chennai) | अवकाश | ||||
देहरादून (Dehradun) | अवकाश | ||||
गंगटोक (Gangtok) | अवकाश | ||||
गुवाहाटी (Guwahati) | अवकाश | ||||
हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) | अवकाश | ||||
हैदराबाद (तेलंगाना) | अवकाश | ||||
इम्फाल (Imphal) | अवकाश | अवकाश | |||
ईटानगर (Itanagar) | |||||
जयपुर (Jaipur) | अवकाश | ||||
जम्मू (Jammu) | अवकाश | ||||
कानपुर (Kanpur) | अवकाश | ||||
कोच्चि (Kochi) | अवकाश | ||||
कोहिमा (Kohima) | अवकाश | ||||
कोलकाता (Kolkata) | अवकाश | ||||
लखनऊ (Lucknow) | अवकाश | ||||
मुंबई (Mumbai) | अवकाश | ||||
नागपुर (Nagpur) | अवकाश | ||||
नई दिल्ली (New Delhi) | अवकाश | ||||
पणजी (Panaji) | अवकाश | ||||
पटना (Patna) | अवकाश | ||||
रायपुर (Raipur) | अवकाश | ||||
रांची (Ranchi) | अवकाश | ||||
शिलॉन्ग (Shillong) | अवकाश | ||||
शिमला (Shimla) | अवकाश | अवकाश | |||
श्रीनगर (Srinagar) | अवकाश | ||||
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) | अवकाश |
यह भी पढ़ें: गोल्ड के बदले मिलेगा ज्यादा लोन! 2 लाख तक की कीमत पर राहत की तैयारी; NBFC शेयरों में तेजी
साप्ताहिक छुट्टियां
जून में बैंक हर रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इस बार ये तारीखें इस प्रकार हैं:
- रविवार: 1 जून, 8 जून, 15 जून, 22 जून और 29 जून
- दूसरा शनिवार: 14 जून
- चौथा शनिवार: 28 जून
इस प्रकार, जून में कुल 7 दिन ऐसे होंगे जब पूरे देश में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे.
Latest Stories

CNG और खाने बनाने वाले गैस की कीमतों में क्या आएगी गिरावट? 2 साल के निचले स्तर पर नेचुरल गैस की कीमत

‘बिल्कुल गलत’… CDS अनिल चौहान ने पाकिस्तानी दावे को किया खारिज, कहा- भारत के एक भी जेट नहीं गिरे

एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बना भारतीय रुपया, जापान और हांगकांग कतार में, जानें क्यों
