Milk Price Hike Alert: फिर महंगा होगा दूध? जुलाई-अगस्त तक 4% बढ़ सकते हैं दाम, अल नीनो बना बड़ी वजह
देशभर में दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है. डेयरी इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि अल नीनो और कमजोर मानसून के कारण चारे की कमी पैदा होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे दूध उत्पादन प्रभावित हो सकता है. ऐसे में जुलाई या अगस्त तक दूध के दाम 3-4 फीसदी तक बढ़ सकते हैं. इससे पहले मई में अमूल और मदर डेयरी समेत कई कंपनियां दूध महंगा कर चुकी हैं.
Milk Price Hike Alert : आम लोगों को जल्द ही दूध की बढ़ती कीमतों का एक और झटका लग सकता है. डेयरी इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि अगर अल नीनो के असर और कमजोर मानसून के कारण चारे की कमी बढ़ती है और दूध उत्पादन प्रभावित होता है, तो जुलाई या अगस्त तक दूध की कीमतों में 3-4 फीसदी तक और बढ़ोतरी हो सकती है. इससे पहले मई में कई बड़ी डेयरी कंपनियां दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं.
अल नीनो से चारे की कमी का खतरा
डेयरी उद्योग का मानना है कि कम बारिश होने पर पशुओं के लिए चारा और पानी दोनों की कमी हो जाती है. ऐसे में किसान पशुओं की संख्या घटाने को मजबूर होते हैं, जिससे दूध उत्पादन पर असर पड़ता है. महाराष्ट्र सरकार ने भी किसानों को अधिक चारा उत्पादन की सलाह दी है. राज्य के पशुपालन विभाग ने चेतावनी दी है कि अल नीनो के कारण आने वाले समय में चारे की कमी पैदा हो सकती है, जिससे दुग्ध उत्पादन प्रभावित हो सकता है.
जुलाई तक फिर बढ़ सकते हैं दूध के दाम
दूध की कीमतें पहले ही 2-3 फीसदी बढ़ चुकी हैं. इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर प्रमुख दूध उत्पादक राज्यों में बारिश सामान्य से कम रहती है, तो जुलाई तक दूध के दाम में 3-4 फीसदी की और बढ़ोतरी हो सकती है. डेयरी कंपनियां भी संभावित संकट से निपटने के लिए पशुपालकों के साथ मिलकर चारा प्रबंधन की तैयारी कर रही हैं.
अमूल और मदर डेयरी रखे हुए हैं नजर
देश की प्रमुख डेयरी कंपनियां अमूल और मदर डेयरी फिलहाल मानसून की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. अमूल का कहना है कि अभी दूध की उपलब्धता पर अल नीनो का कोई सीधा असर नहीं दिख रहा है, जबकि मदर डेयरी भी अपने खरीद नेटवर्क में हालात की लगातार समीक्षा कर रही है. ध्यान देने वाली बात है कि मई में अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे. कंपनियों ने इसके पीछे पशु आहार, ईंधन, पैकेजिंग और खरीद लागत में बढ़ोतरी को वजह बताया था.
यह भी पढ़ें: एक दिन में इस शेयर ने कराई ₹387 करोड़ की कमाई, 6 महीने में पैसा डबल, FII बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी, रखें नजर
Latest Stories
PhonePe यूजर्स हो जाएं सावधान! Wallet में पड़े पैसे धीरे-धीरे हो सकते हैं खत्म, जानिए नया नियम
पेट्रोल-डीजल पर आने वाली है बड़ी राहत? पेट्रोलियम मंत्री का संकेत, सस्ता कच्चा तेल पहुंचते ही घट सकते हैं दाम
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले भारत के 3 ऑयल टैंकर, 8.6 लाख MT क्रूड ऑयल लेकर लौट रहे जहाज
