फीचर फोन में भी UPI की सर्विस देगा Phonepe, लॉन्च करेगा ऐप, लाखों लोगों को मिलेगी सुविधा

PhonePe: फोनपे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह अगली कुछ तिमाहियों में भारत में नए फीचर फोन के लिए अपना UPI पेमेंट ऐप लाने की योजना बना रहा है. जीएसपे अधिग्रहण को फोनपे की मौजूदा सेवाओं के साथ इंटीग्रेटेड किया जाएगा. फिर नया ऐप लॉन्च किया जाएगा.

फीचर फोन पर फोनपे देगा डिजिटल पेमेंट की सुविधा. Image Credit: Money9live

PhonePe: ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे ने नए फीचर फोन में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर आधारित पेमेंट सर्विस लाने के लिए जीएसपे (GSPay) के आईपी का अधिग्रहण किया है. जीएसपे ‘गपशप’ की टेक यूनिट है. फोनपे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह अगली कुछ तिमाहियों में भारत में नए फीचर फोन के लिए अपना UPI पेमेंट ऐप लाने की योजना बना रहा है. नया ऐप आवश्यक यूपीआई सुविधाओं ऑफलाइन क्यूआर भुगतान और मोबाइल नंबर या अपने क्यूआर कोड के जरिए पैसा लेने की सुविधा देगा.

लाखों यूजर्स को मिलेगी मदद

फोनपे के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समीर निगम ने कहा कि इस अधिग्रहण से लाखों फीचर फोन यूजर्स को डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम का हिस्सा बनाने में मदद मिलेगी. वर्ष 2024 में देशभर में 24 करोड़ से अधिक फीचर फोन यूजर्स थे. अगले पांच वर्षों में और 15 करोड़ फीचर फोन बाजार में आने का अनुमान है.

लॉन्च होगा ऐप

जीएसपे अधिग्रहण को फोनपे की मौजूदा सेवाओं के साथ इंटीग्रेटेड किया जाएगा, जो फीचर फोन के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा डेवलप यूपीआई 123पे प्लेटफॉर्म का लाभ उठाएगा. फोनपे ने कहा कि वह हाल ही में अधिग्रहित जीएसपे आईपी को अनुकूलित और विस्तारित करेगा और अगली कुछ तिमाहियों में भारत में नए फीचर फोन पर अपना खुद का फीचर-फोन आधारित यूपीआई भुगतान मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा.

फीचर फोन ग्राहक भी कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट

फीचर फोन पर फोनपे का ध्यान विभिन्न प्रकार के मोबाइल उपकरणों के बीच फुल पेमेंट इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करने की उनकी व्यापक रणनीति के अनुरूप है. समीर निगम ने कहा कि फीचर फोन यूजर्स के वर्ग को ऐतिहासिक रूप से डिजिटल वित्तीय उद्योग और व्यापक स्टार्टअप इकोसिस्टम द्वारा कम सर्विस दी गई है. हमें उम्मीद है कि हम इन फीचर फोन ग्राहकों के करोड़ों लोगों को भारत के बढ़ते डिजिटल भुगतान बाजार में भाग लेने में सक्षम बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस हो सकता है महंगा, 25 फीसदी तक बढ़ सकता है प्रीमियम

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल-LPG की किल्लत होगी दूर! USA ने रूस से तेल खरीदने की दी मंजूरी, सभी देश 11 अप्रैल तक खरीद सकेंगे कच्चा तेल

हर मौत का बदला लेगा ईरान, होमुर्ज स्ट्रेट रहेगा बंद; ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने दिया अमेरिका-इजरायल को सख्त संदेश

Money9 Financial Freedom Summit: दिग्गजों के मंथन से निकला समृद्धि का फॉर्मूला, अनिश्चितता के दौर में निवेश का यही मंत्र आएगा काम

LPG संकट पर सरकार ने साफ की स्थिति, जानें- बुकिंग के बाद कितने दिन में आपके घर पहुंचेगा सिलेंडर

निवेश में सफलता के लिए तीन चीजें जरूरी! सही निवेश, लंबा समय और संयम…ये सारे गुण महिलाओं में: नवनीत मुनोत

Financial Freedom Summit के मंच पर चमकीं तीन महिला उद्यमी; सुनाई निवेश, फिटनेस और कम्युनिटी बिल्डिंग की प्रेरक यात्रा