PhonePe यूजर्स हो जाएं सावधान! Wallet में पड़े पैसे धीरे-धीरे हो सकते हैं खत्म, जानिए नया नियम
करोड़ों लोग रोजाना PhonePe, Google Pay और दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब PhonePe Wallet इस्तेमाल करने वालों के लिए एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने कई यूजर्स को हैरान कर दिया है. कंपनी के नियमों के मुताबिक अगर कोई Wallet एक साल तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो उसे निष्क्रिय यानी इनएक्टिव माना जा सकता है.
PhonePe Wallet: रखने वालों के लिए जरूरी खबर, एक साल तक इस्तेमाल नहीं किया तो लग सकता है चार्जडिजिटल पेमेंट आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. करोड़ों लोग रोजाना PhonePe, Google Pay और दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब PhonePe Wallet इस्तेमाल करने वालों के लिए एक नई जानकारी सामने आई है, जिसने कई यूजर्स को हैरान कर दिया है. कंपनी के नियमों के मुताबिक अगर कोई Wallet एक साल तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है तो उसे निष्क्रिय यानी इनएक्टिव माना जा सकता है. इसके बाद कंपनी उस Wallet पर मेंटेनेंस चार्ज लगा सकती है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Reddit पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि उन्हें PhonePe की तरफ से मैसेज मिला है, जिसमें Wallet को दोबारा इस्तेमाल करने या रिचार्ज करने की सलाह दी गई है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो Wallet पर शुल्क लग सकता है. इस खबर के सामने आने के बाद कई यूजर्स नाराज हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि लंबे समय तक इस्तेमाल न करने पर Wallet पर अलग से शुल्क देना पड़ सकता है.
क्यों नाराज हैं यूजर्स
PhonePe के इस नियम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने Wallet में कुछ पैसे रखे थे और उन्हें पता ही नहीं था कि लंबे समय तक इस्तेमाल न करने पर चार्ज लग सकता है. खास बात यह है कि यह शुल्क हर तीन महीने में 100 रुपये तक हो सकता है, इसलिए लोगों को यह नियम ज्यादा सख्त लग रहा है.
PhonePe ने क्या कहा
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अगर किसी Wallet में 365 दिनों तक कोई वित्तीय लेनदेन नहीं होता है तो उसे इनएक्टिव माना जाएगा. सिर्फ PhonePe ऐप खोलना या इस्तेमाल करना Wallet एक्टिविटी नहीं माना जाएगा.
कंपनी का कहना है कि शुल्क लगाने से पहले यूजर्स को कई बार सूचना दी जाएगी. लगभग 15 दिनों की नोटिस अवधि के दौरान यूजर Wallet में कोई लेनदेन करके उसे फिर से एक्टिव कर सकते हैं और शुल्क से बच सकते हैं.
कैसे कटेगा शुल्क
91 Mobiles के मुताबिक phonePe के नियमों के मुताबिक यह शुल्क सीधे Wallet में मौजूद बैलेंस से काटा जाएगा. अगर Wallet में 100 रुपये से कम राशि है तो जितनी रकम होगी उतनी ही काटी जाएगी. Wallet का बैलेंस शून्य तक पहुंच सकता है, लेकिन माइनस में नहीं जाएगा.
PhonePe ऐसा करने वाली पहली कंपनी नहीं है. साल 2021 में MobiKwik ने भी लंबे समय तक इस्तेमाल न होने वाले Wallet पर मेंटेनेंस चार्ज लगाने की घोषणा की थी. इसके अलावा Airtel Payments Bank भी निष्क्रिय Wallet पर शुल्क लेने का नियम रखता है.
क्या करें यूजर्स
अगर आपके PhonePe Wallet में पैसे पड़े हैं और आपने लंबे समय से उसका इस्तेमाल नहीं किया है, तो एक बार Wallet की स्थिति जरूर जांच लें. यदि Wallet एक साल से निष्क्रिय है तो कोई छोटा लेनदेन करके उसे दोबारा एक्टिव किया जा सकता है. इससे संभावित शुल्क से बचा जा सकता है.
डिजिटल पेमेंट के दौर में कई लोग Wallet में छोटी रकम छोड़ देते हैं और बाद में उसे भूल जाते हैं. ऐसे में Wallet से जुड़े नियमों और शुल्क की जानकारी रखना जरूरी हो गया है, ताकि भविष्य में किसी तरह का नुकसान न हो.
यह भी पढ़ें: FY27 में कमाई करा सकते हैं ये 3 NBFC शेयर, प्रॉफिट और AUM में है दम; रखें नजर
Latest Stories
Milk Price Hike Alert: फिर महंगा होगा दूध? जुलाई-अगस्त तक 4% बढ़ सकते हैं दाम, अल नीनो बना बड़ी वजह
पेट्रोल-डीजल पर आने वाली है बड़ी राहत? पेट्रोलियम मंत्री का संकेत, सस्ता कच्चा तेल पहुंचते ही घट सकते हैं दाम
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले भारत के 3 ऑयल टैंकर, 8.6 लाख MT क्रूड ऑयल लेकर लौट रहे जहाज
