Gold Price Today: 2279 रुपये सस्ता हुआ सोना, 24K और 22K गोल्ड के लेटेस्ट रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 April 2026: देश में आज सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई है. 24 कैरेट सोना 15296 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट 14021 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. 18 कैरेट सोना 11472 रुपये प्रति ग्राम है. कीमतों में मामूली बढ़त के बावजूद बाजार स्थिर बना हुआ है. चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जबकि मुंबई, कोलकाता और अन्य शहरों में दरें लगभग समान हैं.

देश में आज सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई है. Image Credit: money9 live

Gold Price Today in India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद आज MCX पर सोना लुढ़क गया. MCX पर सोना 2279 रुपये टूटकर 151429 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, हालांकि रिटेल बाजार में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त है. 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 152960 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना प्रित 10 ग्राम 140210 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 114720 रुपये प्रति ग्राम है. पिछले दिन की तुलना में कीमतों में मामूली 10 रुपये की तेजी देखी गई है. सोना लंबे समय से महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित निवेश माना जाता है. यही वजह है कि निवेशकों का रुझान लगातार इस ओर बना हुआ है.

MCX पर लुढ़का सोना

आज कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई है. MCX पर सोना 2279 रुपये टूटकर 151429 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 10501 रुपये की गिरावट के साथ 233000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला. US Comex पर सोना 94.90 डॉलर गिरकर 4688.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.76 डॉलर टूटकर 72.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

24 कैरेट सोने का ताजा भाव (Gold Rate Today in Hindi)

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, रिटेल बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15296 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है. यह 99.9 फीसदी शुद्ध सोना होता है और निवेश के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. एक दिन पहले इसकी कीमत 15295 रुपये थी, यानी आज इसमें 1 रुपये की बढ़त हुई है. 10 ग्राम के हिसाब से इसकी कीमत 152960 रुपये हो गई है. बड़ी मात्रा में खरीदारी करने वालों के लिए 100 ग्राम का रेट 1529600 रुपये है.

22 कैरेट सोने का रेट

22 कैरेट सोना आमतौर पर ज्वेलरी बनाने में इस्तेमाल होता है. आज इसका भाव 14021 रुपये प्रति ग्राम है. इसमें भी 1 रुपये की मामूली तेजी देखी गई है. इसकी शुद्धता 91.6 फीसदी होती है, इसलिए यह आभूषण के लिए ज्यादा टिकाऊ माना जाता है. शादी और त्योहारों के सीजन में इसकी मांग सबसे ज्यादा रहती है.

शहर24 कैरेट (रुपये प्रति ग्राम)22 कैरेट (रुपये प्रति ग्राम)18 कैरेट (रुपये प्रति ग्राम)
चेन्नई153281405111711
मुंबई152961402111472
दिल्ली153111403611487
कोलकाता152961402111472
बेंगलुरु152961402111472
हैदराबाद152961402111472
केरल152961402111472
पुणे152961402111472

देश के प्रमुख शहरों में सोना का दाम (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price

आज देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम में मामूली अंतर देखने को मिला है. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 15328 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14051 रुपये और 18 कैरेट 11711 रुपये पर है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 15296 रुपये, 22 कैरेट 14021 रुपये और 18 कैरेट 11472 रुपये प्रति ग्राम पर बना हुआ है. वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15311 रुपये, 22 कैरेट 14036 रुपये और 18 कैरेट 11487 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- सोने की कीमतों में तेजी, MCX पर 149460 रुपये पहुंचा गोल्ड, जानें 24K- 22K-18K का लेटेस्ट रेट