5 साल में 88000% का रिटर्न, FII की बनी फेवरेट, कर्ज भी जीरो, जानें क्या करती है कंपनी

FY27 में स्मॉल कैप शेयरों में अब फंडामेंटल्स का महत्व बढ़ गया है. Ashish Kacholia और विदेशी निवेशकों की नजर Knowledge Marine और Sobhagya Mercantile पर बनी हुई है. Knowledge Marine में FII हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है, जबकि कचोलिया ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. Sobhagya में भी विदेशी निवेशकों की एंट्री हुई है.

Knowledge Marine और Sobhagya Mercantile में FII हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है. Image Credit: money9live

FII Stocks: FY27 की शुरुआत के साथ ही स्मॉल कैप शेयरों में निवेश का ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है. अब केवल तेजी के भरोसे नहीं बल्कि मजबूत फंडामेंटल्स पर जोर दिया जा रहा है. दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia और विदेशी निवेशक उन कंपनियों पर फोकस कर रहे हैं जिनका ROCE मजबूत है. Knowledge Marine और Sobhagya Mercantile ऐसी ही कंपनियां हैं. इन दोनों ने पिछले समय में शानदार रिटर्न दिया है. हालांकि हाई वैल्यूएशन के कारण जोखिम भी बना हुआ है. निवेशकों के लिए अब समझदारी से फैसला लेना जरूरी हो गया है.

Sobhagya Mercantile

Sobhagya Mercantile एक इंफ्रा और इंजीनियरिंग कंपनी है. इस कंपनी में भी विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. FII हिस्सेदारी 0 से बढ़कर 3.5 फीसदी तक पहुंच गई है. कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है और इसका डेब्ट इक्विटी रेशियो बहुत कम है. यह इसे अन्य कंपनियों से अलग बनाता है. कंपनी के शेयरों में 1 अप्रैल को 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने के मिली जिसका बाद यह 853 पर बंद हुए और इसने पिछले 5 साल में 88,260 फीसदी की रिटर्न दिया है.

हाई ROCE और मजबूत बिजनेस मॉडल

Sobhagya Mercantile का ROCE करीब 37 फीसदी है, जो इंडस्ट्री औसत से काफी ज्यादा है. कंपनी ने पिछले कुछ सालों में बिक्री और मुनाफे में अच्छी ग्रोथ दिखाई है. कम कर्ज और बेहतर मार्जिन के कारण कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत बनी हुई है. यही कारण है कि निवेशक इसमें रुचि दिखा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Coal India की बिक्री में 6 महीने बाद आया उछाल, गैस संकट और गर्मी से बढ़ी मांग; जानें शेयर का हाल

Knowledge Marine

Knowledge Marine एक मरीन सर्विस कंपनी है जो ड्रेजिंग और इंफ्रा में काम करती है. इस कंपनी में आशिष कचोलिया ने 2.9 फीसदी हिस्सेदारी बनाए रखी है और हाल में इसे बढ़ाया भी है. वहीं विदेशी निवेशकों ने भी इसमें तेजी से दिलचस्पी दिखाई है. FII हिस्सेदारी 0.75 फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी तक पहुंच गई है. यह संकेत देता है कि बड़े निवेशक कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसे में हैं. क

मजबूत ROCE और ग्रोथ

कंपनी का ROCE करीब 25 फीसदी है, जो इंडस्ट्री औसत से काफी ज्यादा है. इसका मतलब है कि कंपनी अपनी कैपिटल का बेहतर इस्तेमाल कर रही है. पिछले कुछ सालों में कंपनी की बिक्री और मुनाफे में तेज ग्रोथ देखी गई है. FY20 से FY25 के बीच बिक्री में तेज उछाल आया है. FY26 के शुरुआती 9 महीनों में ही कंपनी ने पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन किया है.

शेयर ने दिए जबरदस्त रिटर्न

Knowledge Marine का शेयर पिछले 5 साल में काफी तेजी से बढ़ा है. यह करीब 19 रुपये से बढ़कर 1578 रुपये तक पहुंच गया है. सिर्फ एक साल में ही इसने 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. हालांकि अभी यह अपने हाई लेवल से करीब 20 फीसदी नीचे चल रहा है. हाई PE के कारण इसमें जोखिम भी नजर आता है.

तेजी के साथ जोखिम भी समझें

दोनों कंपनियों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, लेकिन इनके वैल्यूएशन अब ऊंचे स्तर पर हैं. Knowledge Marine का PE 60 के आसपास है, जबकि Sobhagya का भी इंडस्ट्री से ज्यादा है. ऐसे में थोड़ी सी कमजोरी भी शेयर में गिरावट ला सकती है. निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय इन शेयरों को वॉचलिस्ट में रखकर नजर बनाए रखना चाहिए.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.