आज कितना बदला सोने का भाव? 24K और 22K गोल्ड के लेटेस्ट रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 April 2026: देश में आज सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई है. 24 कैरेट सोना 15296 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट 14021 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. 18 कैरेट सोना 11472 रुपये प्रति ग्राम है. कीमतों में मामूली बढ़त के बावजूद बाजार स्थिर बना हुआ है. चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जबकि मुंबई, कोलकाता और अन्य शहरों में दरें लगभग समान हैं.
Gold Price Today in India: देश में आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 152960 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना प्रित 10 ग्राम 140210 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 114720 रुपये प्रति ग्राम है. पिछले दिन की तुलना में कीमतों में मामूली 10 रुपये की तेजी देखी गई है. सोना लंबे समय से महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित निवेश माना जाता है. यही वजह है कि निवेशकों का रुझान लगातार इस ओर बना हुआ है.
24 कैरेट सोने का ताजा भाव (Gold Rate Today in Hindi)
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15296 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है. यह 99.9 फीसदी शुद्ध सोना होता है और निवेश के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. एक दिन पहले इसकी कीमत 15295 रुपये थी, यानी आज इसमें 1 रुपये की बढ़त हुई है. 10 ग्राम के हिसाब से इसकी कीमत 152960 रुपये हो गई है. बड़ी मात्रा में खरीदारी करने वालों के लिए 100 ग्राम का रेट 1529600 रुपये है.

22 कैरेट सोने का रेट
22 कैरेट सोना आमतौर पर ज्वेलरी बनाने में इस्तेमाल होता है. आज इसका भाव 14021 रुपये प्रति ग्राम है. इसमें भी 1 रुपये की मामूली तेजी देखी गई है. इसकी शुद्धता 91.6 फीसदी होती है, इसलिए यह आभूषण के लिए ज्यादा टिकाऊ माना जाता है. शादी और त्योहारों के सीजन में इसकी मांग सबसे ज्यादा रहती है.
| शहर | 24 कैरेट (रुपये प्रति ग्राम) | 22 कैरेट (रुपये प्रति ग्राम) | 18 कैरेट (रुपये प्रति ग्राम) |
|---|---|---|---|
| चेन्नई | 15328 | 14051 | 11711 |
| मुंबई | 15296 | 14021 | 11472 |
| दिल्ली | 15311 | 14036 | 11487 |
| कोलकाता | 15296 | 14021 | 11472 |
| बेंगलुरु | 15296 | 14021 | 11472 |
| हैदराबाद | 15296 | 14021 | 11472 |
| केरल | 15296 | 14021 | 11472 |
| पुणे | 15296 | 14021 | 11472 |
देश के प्रमुख शहरों में सोना का दाम (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price
आज देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम में मामूली अंतर देखने को मिला है. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 15328 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14051 रुपये और 18 कैरेट 11711 रुपये पर है. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 15296 रुपये, 22 कैरेट 14021 रुपये और 18 कैरेट 11472 रुपये प्रति ग्राम पर बना हुआ है. वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15311 रुपये, 22 कैरेट 14036 रुपये और 18 कैरेट 11487 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें- सोने की कीमतों में तेजी, MCX पर 149460 रुपये पहुंचा गोल्ड, जानें 24K- 22K-18K का लेटेस्ट रेट
Latest Stories
Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में कितना बदलाव, जानें दिल्ली-पटना समेत आपके शहर में क्या है भाव
2 अप्रैल से महंगी होगी IndiGo की फ्लाइट, ₹10000 तक बढ़ेंगे टिकट के दाम; यात्रियों पर बोझ बढ़ाएगा फ्यूल चार्ज
कौन है Oracle का मालिक, जिसके पास 16983 अरब रुपये की दौलत, फिर भी कंपनी ने रातों-रात भारत में 12000 कर्मचारियों को निकाला
