एंट्री-लेवल IT सैलरी से बेहतर है Urban Company के सर्विस पार्टनर्स की कमाई, को-फाउंडर का बड़ा दावा, शेयर की रिपोर्ट
Urban Company के को-फाउंडर अभिराज सिंह ने X पर Partner Earnings Index (9M FY26) शेयर की है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म से जुड़े सर्विस पार्टनर्स की औसत नेट इन-हैंड कमाई ₹28,322 प्रति माह रही है. प्रदर्शन के आधार पर टॉप 20%, 10% और 5% पार्टनर्स की आय ₹42,000 से ₹51,000 प्रति माह तक पहुंच गई. कंपनी का कहना है कि यह कमाई न्यूनतम मजदूरी से काफी अधिक और एंट्री-लेवल IT सैलरी के बराबर या बेहतर है.
घरेलू कंज्यूमर सर्विस सेक्टर में काम करने वाले लाखों प्रोफेशनल्स की कमाई को लेकर एक अहम तस्वीर सामने आई है. Urban Company ने अपना Urban Company Partner Earnings Index (9M FY26) जारी किया है, जिससे साफ होता है कि प्लेटफॉर्म से जुड़े सर्विस पार्टनर्स की आय न सिर्फ स्थिर है बल्कि प्रदर्शन के साथ तेजी से बढ़ती भी है. कंपनी के को-फाउंडर अभिराज सिंह ने इसे ‘स्किल-आधारित, सम्मानजनक और टिकाऊ कमाई की ओर एक शांत लेकिन अहम बदलाव’ बताया है. अभिराज सिंह ने X पर सर्विस पार्टनर्स की कमाई के आंकड़ें शेयर किये हैं.
कमाई के आंकड़ें
Urban Company Partner Earnings Index के मुताबिक, FY26 के पहले 9 महीनों में Urban Company के सर्विस पार्टनर्स की औसत नेट इन-हैंड मासिक कमाई ₹28,322 रही. यह आंकड़ा सभी कमीशन, टैक्स, फीस, ट्रैवल और प्रोडक्ट लागत घटाने के बाद का है. खास बात यह है कि जैसे-जैसे प्रदर्शन बेहतर होता है, कमाई में भी बड़ा उछाल देखने को मिलता है. टॉप 20% पार्टनर्स की औसत कमाई ₹42,418, टॉप 10% की ₹47,471 और टॉप 5% की ₹51,673 प्रति माह रही है.
| कैटेगरी | औसत मासिक ग्रॉस कमाई (₹) | नेट इन-हैंड कमाई (₹) | प्लेटफॉर्म पर घंटे/माह |
|---|---|---|---|
| सभी एक्टिव पार्टनर्स | 55,244 | 28,322 | 91 |
| 30+ ऑर्डर/माह प्रोफेशनल | 66,383 | 35,637 | 114 |
| टॉप 20% पार्टनर्स | 82,026 | 42,418 | 137 |
| टॉप 10% पार्टनर्स | 91,193 | 47,471 | 152 |
| टॉप 5% पार्टनर्स | 98,341 | 51,673 | 167 |
एंट्री-लेवल आईटी नौकरियों की सैलरी से बेहतर
अभिराज सिंह ने दावा किया है कि ये आय वैधानिक न्यूनतम मजदूरी से काफी ऊपर है और एंट्री-लेवल आईटी नौकरियों की सैलरी के बराबर या उससे बेहतर है. इससे यह संकेत मिलता है कि गिग और सर्विस इकोनॉमी में स्किल्स के दम पर मजबूत करियर बनाया जा सकता है.
सुविधाओं पर फोकस
सिंह के मुताबिक, कमाई के अलावा, Urban Company ने अपने सभी एक्टिव पार्टनर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा पर भी जोर दिया है. सभी पार्टनर्स को ग्रुप लाइफ और एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलता है जिसमें ₹10 लाख तक का लाइफ कवर, ₹6 लाख तक का डिसेबिलिटी कवर, और एक्सीडेंटल हॉस्पिटलाइजेशन व OPD कवर शामिल है. इसके साथ ही, कंपनी ने HDFC Pension के साथ साझेदारी कर नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) तक पहुंच भी सुनिश्चित की है.
Latest Stories
रिलायंस कम्युनिकेशंस ‘बैंक फ्रॉड’ मामले में SC का बड़ा फैसला, ED को दिया SIT गठित करने का आदेश; भारत नहीं छोड़ेंगे अनिल अंबानी
Gold Silver Rate Today 04-02-2026: चांदी फिर ₹3 लाख के पास पहुंची, ₹14300 बढ़ी कीमत; सोना भी ₹7400 उछला
मुकेश अंबानी ने गिनाईं भारत की ताकत, कहा- अगले 10 साल में 80% कम होगा एनर्जी इम्पोर्ट; दिखेंगी रिलायंस जैसी 100 नई कंपनियां
एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर रहेंगे सेफ, इंडिया- US ट्रेड डील से बढ़ेंगे नौकरी के अवसर, पीयूष गोयल ने गिनाए फायदे
