WITT Summit 2026: दिल्ली में सजेगा बड़ा मंच, पॉलिसी से बिजनेस तक बड़े मुद्दों पर होगा मंथन; PM मोदी करेंगे संबोधित
TV9 Network का ‘What India Thinks Today Summit 2026’ 23-24 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कीनोट स्पीच देंगे. समिट में बिजनेस, एनर्जी, और सस्टेनेबिलिटी जैसे अहम मुद्दों पर देश-विदेश के दिग्गज चर्चा करेंगे. जानें डिटेल में.
WITT Summit 2026: नई दिल्ली में एक बार फिर विचार, नीति और नेतृत्व का बड़ा मंच सजने जा रहा है. TV9 Network का ‘What India Thinks Today Summit 2026’ अपने चौथे संस्करण के साथ 23-24 मार्च को राजधानी में आयोजित होगा. इस समिट की खास बात यह है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कीनोट संबोधन होगा. यह तीसरी बार है जब प्रधानमंत्री इस मंच को संबोधित करेंगे, जिससे इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ जाता है.
इस साल समिट की केंद्रीय थीम ‘India & The World’ रखी गई है, जो भारत की वैश्विक भूमिका, आर्थिक संभावनाओं और बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर फोकस करती है. इस मंच पर देश-विदेश के नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, स्टार्टअप लीडर्स और सस्टेनेबिलिटी एक्सपर्ट्स एक साथ आकर भविष्य की दिशा तय करने वाले मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
खास सेशन आयोजित
बिजनेस और एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़ी बहसों में एक खास सेशन ‘Values Vs Valuation: Building The Business Case’ रहेगा. यह सत्र इस बात की पड़ताल करेगा कि तेजी से बदलते कारोबारी माहौल में कंपनियां केवल वैल्यूएशन पर ध्यान दें या अपने मूल्यों और दीर्घकालिक दृष्टि को प्राथमिकता दें. इसमें TiE Delhi NCR की उपासना शर्मा, Gabit की को-फाउंडर अर्पणा शाही, Skye Air Mobility के फाउंडर अंकित कुमार और Fundamentum Investment Advisors के को-फाउंडर आशीष कुमार जैसे अनुभवी नाम शामिल होंगे.
एनर्जी और पर्यावरण पर भी सेशन
एनर्जी और पर्यावरण जैसे वैश्विक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए ‘Energy Conundrum- India’s Way Out’ नामक सत्र भी इस समिट का अहम हिस्सा होगा. इसमें TERI की डायरेक्टर जनरल डॉ. विभा धवन, AM Green के CTO डॉ. एस.एस.वी. रामकुमार, DCM Shriram के केके शर्मा और Tech Mahindra के सस्टेनेबिलिटी हेड संदीप चांदना जैसे विशेषज्ञ भाग लेंगे. यह चर्चा भारत के ऊर्जा संक्रमण और टिकाऊ विकास के रास्तों पर केंद्रित होगी, जिसमें अंत में TERI के अरुपेंद्र नाथ मुल्लिक समापन विचार रखेंगे.
इसी कड़ी में ‘The Green Pivot’ सत्र भी खास रहेगा, जहां इंडस्ट्री और संस्थान किस तरह अपने बिजनेस मॉडल को पर्यावरणीय जरूरतों के अनुसार ढाल रहे हैं, इस पर गहन चर्चा होगी. इस सत्र में Swacch Bio Solutions के चेयरमैन प्रवीण पारापति, डॉ. विभा धवन और IPE Global के अबिनाश मोहंती अपनी राय साझा करेंगे.
सस्टेनेबिलिटी पर भी गहरी संवाद
सस्टेनेबिलिटी को और गहराई से समझने के लिए ‘The Sustainability Imperative’ सत्र आयोजित किया जाएगा. इसमें Jakson Green के वाइस चेयरमैन बिकेश ओगरा, पूर्व IAS और EPTA के डायरेक्टर जनरल जी.पी. उपाध्याय, IIT कानपुर के प्रोफेसर और यूपी के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, JSA के पार्टनर अमित कपूर और IEEMA के प्रेसिडेंट विक्रम गंडोत्रा जैसे दिग्गज शामिल होंगे.
ये भी पढे़ं- उथल-पुथल के बीच ग्लोबल ऑर्डर को आकार देने के लिए तैयार भारत, WITT शिखर सम्मेलन से पहले बोले TV9 के MD और CEO बरुण दास
