ऑनलाइन खाना मंगाना हुआ महंगा! Zomato ने ₹2.40 बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देना होगा ज्यादा पैसा

इस बढ़ोतरी का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा. अब हर ऑर्डर पर कुल बिल पहले से थोड़ा ज्यादा आएगा. हालांकि राशि छोटी लग सकती है, लेकिन बार-बार ऑर्डर करने वाले यूजर्स के लिए यह खर्च धीरे-धीरे बढ़ सकता है.

जोमैटो Image Credit: Getty image

ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले यूजर्स के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. Zomato ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब हर ऑर्डर पर ग्राहकों को पहले से ज्यादा पेमेंट करना होगा. यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब सेक्टर में कंपटीशन बढ़ रही है.

कितनी बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस

Zomato ने अपने ऐप पर प्लेटफॉर्म फीस को 12.50 रुपये से बढ़ाकर 14.90 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है (GST से पहले). यानी हर ऑर्डर पर अब ग्राहकों को 2.40 रुपये ज्यादा देने होंगे. यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने फीस बढ़ाई है. इससे पहले सितंबर 2025 में भी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी की गई थी.

Swiggy भी ले रहा लगभग इतनी ही फीस

Zomato के मुख्य कंपटीशन Swiggy की बात करें तो वह फिलहाल टैक्स सहित लगभग 14.99 रुपये प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म फीस ले रहा है. आमतौर पर देखा गया है कि दोनों कंपनियां इस तरह के चार्जेस के मामले में एक जैसी रणनीति अपनाती हैं, जिससे बाजार में कीमतों का संतुलन बना रहता है.

बढ़ती कंपटीशन के बीच आया फैसला

फूड डिलीवरी सेक्टर में कंपटीशन लगातार तेज हो रही है. हाल ही में अर्बन मोबिलिटी स्टार्टअप Rapido ने बेंगलुरु में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस ‘Ownly’ लॉन्च की है. कंपनी का दावा है कि वह ग्राहकों और रेस्टोरेंट्स से डिलीवरी फीस के अलावा कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेगी. ऐसे में यह कदम मौजूदा कंपनियों पर दबाव बना सकता है, खासकर तब जब ग्राहक पहले से ही कई तरह के अतिरिक्त चार्जेस को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

कच्चे तेल की कीमतों का भी असर

प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण बढ़ती लागत भी हो सकती है. कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने से फ्यूल कॉस्ट बढ़ती है, जिसका सीधा असर डिलीवरी ऑपरेशन पर पड़ता है. इससे डिलीवरी पार्टनर्स, रेस्टोरेंट्स और प्लेटफॉर्म—तीनों की लागत प्रभावित होती है, जिसका कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचता है.

इसे भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश पेट्रोल और डीजल पर लगाएगा अनाथ और विधवा सेस, CM ने विधानसभा में पेश किया बिल








Latest Stories

उथल-पुथल के बीच ग्लोबल ऑर्डर को आकार देने के लिए तैयार भारत, WITT शिखर सम्मेलन से पहले बोले TV9 के MD और CEO बरुण दास

हिमाचल प्रदेश पेट्रोल और डीजल पर लगाएगा अनाथ और विधवा सेस, CM ने विधानसभा में पेश किया बिल

रणवीर की धुरंधर 2 ने दूसरे दिन भी मचाया धमाल, RRR-बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे, जानें अब तक कितनी हुई कमाई

सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता, चांदी में आई ₹1800 की तेजी; जानें अब कहां पहुंचा गोल्ड-सिल्वर का भाव

एयरलाइंस पर ट्रिपल मार! एयरस्पेस बंद, फ्यूल महंगा और बीमा प्रीमियम आसमान पर, इन वजहों से महंगी हो रही है हवाई यात्रा

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत ने रूस से बढ़ाई तेल की खरीदारी, फरवरी में आई थी इतनी गिरावट