31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब मनेगी दिवाली? इस ऐलान से दूर हुआ कंफ्यूजन
तिथियों में अंतर होने की वजह से साल 2024 में दिवाली किस दिन मनाई जाएगी इसे लेकर कंफ्यूजन है, लेकिन राम मंदिर ने इसका ऐलान कर दिया है. विश्व हिंदू परिषद ने भी इसे लेकर ऐलान किया है.
दिवाली का पर्व दस्तक देने को तैयार है, लेकिन तिथियों के अंतर के चलते ये 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 1 नवंबर को, इसे लेकर काफी कंफ्यूजन है. मगर अयोध्या के राम मंदिर की ओर से किए गए ऐलान के बाद से ये उलझन दूर हो गई है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बताया कि आखिर साल 2024 में दिवाली कब मनाई जाएगी. VHP के मुताबिक दिवाली का त्योहार अमावस्या को मनाने की प्रथा है और इस वर्ष यह 31 अक्टूबर को है, लिहाजा इसी दिन देशभर में दिवाली मनाई जाएगी.
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मानाया जाएगा, क्योंकि अमावस्या उसी दिन को दोपहर से शुरू हो रहा है. वहीं 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी. अखिल भारतीय विद्वत परिषद की ओर से आयोजित धर्मसभा में 31 अक्टूबर को दिवाली मनाए जाने को लेकर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया. प्रतिष्ठित विद्वानों, ज्योतिषाचार्यों और धर्मशास्त्राचार्यों ने ज्योतिषीय गणनाओं और शास्त्रीय परंपराओं का ध्यान रखते हुए इस तारीख का ऐलान किया है.
क्या है विद्वानों की राय?
हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. यह पर्व भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास काटकर आयोध्या वापस लौटे थे. इसी खुशी में अयोध्या वासियों ने पूरी नगरी को दीपों से सजाया था. तभी इस त्योहार को मनाने की परंपरा चली आ रही है. मगर इस साल दिवाली के दिन को लेकर कंफ्यूजन था कि इसे 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 1 नवंबर को. चूंकि कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर को है ऐसे में विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि लक्ष्मी पूजन के लिए 31 अक्टूबर का ही दिन उचित है, इसी दिन पर्व मनाया जाना चाहिए.
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त
इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा. जानकारों के अनुसार हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 से लेकर 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. ऐसे में 31 अक्टूबर की रात को अमावस्या मिलेगी. इसलिए दीपावली पर पूजन का उत्तम मुहूर्त शाम 6:27 से रात 8:23 बजे तक है. घरों-और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन के लिए आपको 1.57 घंटे का शुभ मुहूर्त मिलेगा. इस दौरान वृषभ लग्न रहेगी, बाद में स्थिर लग्न मध्य रात्रि में बदलकर सिंह हो जाएगा, जो रात 12:53 बजे से भोर 3:09 बजे तक रहेगा.
Latest Stories
7 दिन तक नहीं थमेगा मौसम का कहर, UP समेत कई राज्यों में बारिश, ओले, तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट किया जारी
भारत-पाक के ऊपर बना 1000 KM का लंबा बादलों का घेरा, भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों पर सबसे ज्यादा खतरा
कहीं बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट! आने वाले 4 दिनों में UP समेत इन 8 राज्यों में गिरेगा तापमान
