अब केरल कहलाएगा ‘केरलम’, अहमदाबाद मेट्रो का होगा विस्‍तार, मोदी कैबिनेट ने ₹12236 करोड़ के इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास फोकस किया गया है. उन्होंने कहा कि गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन को डबल करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, जिसकी अनुमानित लागत 5,236 करोड़ रुपये है. इसके अलावा कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर ‘Keralam’ करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव Image Credit:

केंद्र सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई हैं, जिनकी कुल खर्च 12,236 करोड़ रुपये है. इनमें रेलवे, शहरी परिवहन, एविएशन और एग्रीकल्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इसके अलावा कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर ‘Keralam’ करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. साथ ही पावर सेक्टर सुधारों से जुड़े निर्णय लिए हैं.

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास फोकस किया गया है. उन्होंने कहा कि गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन को डबल करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, जिसकी अनुमानित लागत 5,236 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही पुनर्ख–किउल सेक्शन के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए 2,668 करोड़ रुपये के निवेश को स्वीकृति मिली है.

रेलवे को मिला बड़ा बूस्ट

रेलवे से जुड़े एक और फैसले में कैबिनेट ने गम्हरिया–चांडिल सेक्शन के बीच तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट की लागत 1,168 करोड़ रुपये रखी गई है. सरकार का मानना है कि इन प्रोजेक्ट्स से ट्रैफिक दबाव कम होगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

अहमदाबाद मेट्रो का विस्तार

शहरी परिवहन के मोर्चे पर कैबिनेट ने अहमदाबाद मेट्रो फेज 2B के विस्तार को मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट की लागत 1,067 करोड़ रुपये बताई गई है. इसका मकसद शहर में आवागमन को आसान बनाना और नेटवर्क कनेक्टिविटी को मजबूत करना है. कृषि क्षेत्र में कैबिनेट ने कच्चे जूट के लिए MSP (Minimum Support Price) को मंजूरी दी है, जिससे 430 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रभाव पड़ेगा. सरकार का कहना है कि इससे किसानों को बेहतर समर्थन मिलेगा.

‘Seva Teerth’ में पहली बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई यह बैठक नए प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर ‘Seva Teerth’ में आयोजित पहली कैबिनेट बैठक थी. इस मौके पर अश्विनी वैष्णव ने इसे “न्यू इंडिया के पुनर्निर्माण का प्रतीक” बताया. उन्होंने कहा कि यह भवन ब्रिटिश काल की अस्थायी बैरकों वाली जगह पर बना है, जो परिवर्तन का संदेश देता है.

इसे भी पढ़ें- कैबिनेट ने पावरग्रिड की इक्विटी इन्वेस्टमेंट लिमिट बढ़ाई, 5000 करोड़ से 7500 करोड़ करने की मंजूरी

Latest Stories

होली से पहले UP के इन इलाकों में हो रही अप्रैल जैसी धूप! दिल्ली में 31 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; जानें देशभर के मौसम का हाल

मुंबई हमले के मास्टमाइंड तहव्वुर राणा की नागरिकता होगी रद्द! कनाडा उठाएगा बड़ा कदम, भारत आ रहे हैं PM कार्नी

T20 वर्ल्ड कप में नया ट्विस्ट, वेस्टइंडीज की जीत से भारत की राह हुई कठिन; पॉइंट्स टेबल से समझें पूरी गणित

झारखंड में रांची के पास एयर एम्बुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार

तैयार हुआ मेगा प्रोजेक्ट! PM मोदी मार्च में करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, दिल्ली-NCR को बड़ी सौगात

ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए अलर्ट, तुरंत देश छोड़ने की सलाह; दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंंबर